Rishabh Pant to play DPL 2024: भारतीय टीम से स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत लंबे समय बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। पंत का आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए टीम बी में शामिल किया गया है। ये उनकी टेस्ट टीम में वापसी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। हालांकि इससे पहले पंत को एक बार फिर से फैंस टी20 के रंग में देख सकते हैं।
विकेटकीपर-बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी शुरू होने से पहले एक और क्षेत्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, वह भी सिर्फ एक मैच के लिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत क्षेत्रीय टी20 टूर्नामेंट दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मैच में खेलने के लिए सहमत हो गए हैं। वह पुरानी दिल्ली 6 का प्रतिनिधित्व करेंगे और आयुष बडोनी की अगुवाई वाली साउथ दिल्ली सुपरस्टार के खिलाफ खेलेंगे।
