क्रिकेट

LSG vs DC: 'हमने बदलकर...', लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को दिया नया नाम, ऋषभ पंत ने किया खुलासा

आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया।

Image

निकोलस पूरन को मिला नया नाम। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

LSG vs DC IPL Match: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में LSG vs DC का मैच आयोजित है। आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान पंत ने एक बड़ा खुलासा किया। पंत ने कहा कि निकोलस पूरन का नाम बदल दिया गया है।

टॉस के दौरान प्रेजेंटेटर से बात करते हुए ऋषभ पंत ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होने कहा कि टीम ने निकोलस पूरन का नाम बदलकर निकोलस पंत कर दिया है। पूरन का नाम बदलने के पीछे शायद उनके बैटिंग पोजिशन में बदलाव माना जा रहा है। ऋषभ पंत ने कहा, 'हमने निकोलस पूरन का नाम बदलकर निकोलस पंत कर दिया है।'

पिच को लेकर कही बड़ी बात

पंत ने आगे कहा, उनकी टीम चाहे पहले बैटिंग करे या फील्डिंग करे उतना फर्क नहीं पड़ेगा। यह विकेट एक जैसी रहने वाली है। मुझे नहीं लगता है कि ओस पड़ेगी। हमने अपना लोगो चेंज किया है। हम काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं और मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

पिछले सीजन से सीख लेने की कोशिश

ऋषभ ने आगे कहा, पिछले साल कई खिलाड़ी चोटिल थे लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप इन चीजों में नहीं पड़ना चाहते हैं। हां, हम जरूर पिछले सीजन से सीख लेना चाहेंगे और हमारे गेंदबाज इस बार पूरी तरह से फिट हैं।

दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से आउट हुए पंत

दिल्ली के खिलाफ ऋषभ पंत, मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग करने आए। हालांकि, उनका बल्ला नहीं चला। वह 9 गेंद पर 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। एडेन मार्करम और आयुष बडोनी भी जल्दी पवेलियन लौट गए। निकोलस पूरन पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने आए।

निकोलस पूरन का भी बल्ला नहीं चला। लुंगी एनगिडी ने स्लो यॉर्कर गेंद पर पूरन को क्लीन बोल्ड किया। पूरन 8 रन का योगदान दे सके। खबर लिखे जाने तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट गंवा दिए थे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article