क्रिकेट

रोशनी की किरण दिखने लगी हैः Rishabh Pant ने पोस्ट किया अपना ताजा वीडियो, यहां देखिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 4, 2023, 04:32 PM IST

Rishabh Pant latest video: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तेजी से पूरी फिटनेस की तरफ बढ़ रहे हैं। पंत ने सोशल मीडिया पर अपना एक और ताजा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी रफ्तार के साथ ट्रेनिंग करते नजर आर रहे हैं, उनका ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Image

ऋषभ पंत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत का ताजा वीडियो हुआ वायरल
  • पंत ने अपनी ट्रेनिंग का वीडियो किया पोस्ट
  • पहले से बहुत फिट नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत

Rishabh Pant Health Update, Latest Video: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद से अपना उपचार करा रहे हैं और लगातार तेजी से फिटनेस की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। हाल में उनका क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, अब उन्होंने अपना एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं।

ऋषभ पंत इन दिनों मुंबई में अपना उपचार कर रहे हैं और वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं। इस बीच उनको आईपीएल मैच देखने स्टेडियम पहुंचते भी देखा गया, इसके अलावा कई बार वो एयरपोर्ट पर भी बेहद आराम से चलते नजर आए। इसके बाद उनका क्रिकेट खेलते एक वीडियो वायरल हुआ था, और अब उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो शेयर किया है।

इस ताजा वीडियो में ऋषभ पंत रनिंग और अपने पैरों के मूवमेंट पर काम करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ऋषभ पंत ने उम्मीदों भरे कुछ शब्द भी लिखे, उन्होंने लिखा, "भगवान का शुक्रिया कि अंधेरी सुरंग में से मैंने रोशनी की किरण देखना शुरू कर दी है।"

गौरतलब है कि ऋषभ पंत पिछले साल के अंत में दिल्ली-देहरादून हाईवे में रुड़की के पास कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पंत को कुछ ड्राइवरों ने अस्पताल पहुंचाया था, उसके बाद देहरादून और फिर उनको मुंबई ले जाया गया जहां वो अपना उपचार करा रहे हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article