क्रिकेट

अर्धशतक से चूके ऋषभ पंत लेकिन जड़ा'स्पेशल पचासा', हुई दिग्गजों के क्लब में एंट्री

  • Written by: नवीन चौहानAuthored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 14, 2022, 02:42 PM IST

ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए भले ही पचासा पूरा नहीं कर पाए लेकिन एक स्पेशस फिफ्टी पूरी करके उन्होंने विकेटकीपर- बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है। वो

Image

चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत( साभार AP)

चटगांव: बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में बुधवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के पहले सत्र में ही टीम इंडिया ने 19.3 ओवर में 4 विकेट महज 48 के स्कोर पर गंवा दिए थे। ऐसे में डोर रही भारतीय टीम की नैय्या को संभालने में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अहम भूमिका अदी की।

पंत ने उपतकप्तान चेतेश्वर पुजारे के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 45 गेंद में 46 रन की पारी खेलकर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। पंत ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके 2 छक्के जड़े। पंत ने चौथे विकेट के लिए 73 गेंद में 64 रन की साझेदारी करके टीम को 112 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

भले ही पंत पहली पारी में अर्धशतक जड़ने से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के जड़कर टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का अर्धशतक पूरा करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों के क्लब में एंट्री कर ली। वो बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में पचास छक्के जड़ने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने थे।

50+ छक्के जड़ने वाले चौथे विकेटकीपर बल्लेबाजइस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 100 छक्के जड़े थे। उनके बाद इस सूची में दूसरे पायदान पर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 54 छक्के जड़े। इस सूची में तीसरे पायदान पर भी कंगारू खिलाड़ी ब्रैड हेडन हैं। हेडेन ने 54 छक्के टेस्ट करियर में जड़े। 50 छक्कों के साथ पंत चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

छक्के के साथ खोला था टेस्ट क्रिकेट में खाता

अगस्त 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज छक्के के साथ करने वाले पंत को इस मुकाम पर पहुंचने में चार साल से अधिक का वक्त लगा है। पंत ने करियर का 32वें टेस्ट की 54वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की है। पंत का टेस्ट करियर बेहतरीन रहा है उन्होंने टेस्ट करियर में 2,167 रन 43.38 के औसत और 73.10 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। जिसमें 238 चौके और 50 छक्के शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए चार हजार रन

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 46 रन की पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पंत ने चार हजार रन भी पूरे कर लिए। पंत ने टेस्ट में 2169 , वनडे में 865 और टी20 में 987 रन बनाए हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 4,021 रन हो गए हैं। उन्होंने ये रन 128 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 136 पारियों में बनाए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article