क्रिकेट

IND vs SA, T20 World Cup Final: तूफानी पारी खेल रहे थे स्टब्स, पंत के एक इशारे से अक्षर ने कर दिया खेला...

विकेट कीपर ऋषभ पंत के एक इशारे से टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में आतिशी बल्लेबाजी कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स की पारी का अंत अक्षर पटेल ने कर दिया।

Image

ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स

Photo : AP

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे अपनी सक्रियता और चपलता से टीम इंडिया को अहम विकेट दिलाया। जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2.3 ओवर में 12 रन पर 2 विकेट दक्षिण अफ्रीका ने गंवा दिए थे। ऐसे में बल्लेबाजी करने उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर हल्ला बोल दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 33 गेंद में 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली। ऐसे में खतरा बनता दिख रहे ट्रिस्टन स्टब्स को ऋषभ पंत ने चालाकी दिखाते हुए चलता कर दिया।

पंत बोले हल्का करो, हल्का करो...

स्टब्स 21 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में पंत ने गेम को थोड़ा स्लो करने की बात कही। पंत ने कहा हल्का करो, हल्का करो कहा और अक्षर ने उनकी बात सुनते हुए अगली गेंद डालने में वक्त लिया और गेंद लेग स्टंप पर स्लो गेंद डाली और स्टब्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। पंत और अक्षर की जुगलबंदी के बल पर स्टब्स-डिकॉक के बीच 38 गेंद में हुई 58 रन की साझेदारी का अंत हो गया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं तीनों खिलाड़ी

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं जिसके लिए अक्षर और टिस्टन स्टब्स दोनों खेलते हैं। दोनों के खेल को करीब से पंत करीब से जानते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए खेला कर दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article