क्रिकेट

रिंकू सिंह की वापसी रही फीकी, नहीं लगा पाए एक भी छक्का

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 28, 2023, 04:03 PM IST

आईपीएल में बल्ले से धमाल मचाने वाले रिंकू सिंह की दलीप ट्रॉफी में वापसी फीकी रही। यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले रिंकू इस मैच में एक भी छक्का नहीं लगा पाए। वह केवल 38 रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिलना लगभग तय है।

Image

रिंकू सिंह (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • घरेलू क्रिकेट में रिंकू की वापसी फीकी
  • दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में रहे फेल
  • केवल 38 रन बना पाए रिंकू

आईपीएल 2023 में धमाकेदाक प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह की घरेलू क्रिकेट में वापसी दमदार नहीं रही। दलीप ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे रिंकू सिंह उस रंग में नजर नहीं आए जिस रंग में वह आईपीएल खेल रहे थे। दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते सेंट्रल जोन की टीम 182 रन ही बना सकी।

रिंकू सिंह ने बनाए सर्वाधिक 38 रन

रिंकू सिंह की पहचान आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर होती है, लेकिन वह इस मैच में 65.52 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंद पर केवल 38 रन ही बना सके। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में 6 चौके लगाए। वह शहबाज अहमद की गेंद पर आकाशदीप के हाथो लपके गए। सेंट्रल जोन ने 5 गेंदों के भीतर 3 विकेट गंवाए।

शानदार रहा था आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 रिंकू सिंह के लिए शानदार रहा था। उन्होंने 14 मैच की 14 इनिंग में 59.25 की औसत और 149.52 की स्ट्राइक रेट से 4 अर्धशतकीय पारी की मदद से 474 रन बनाए थे। यश दयाल के ओवर में उनके द्वारा मारा गया लगातार 5 छक्के ने उन्हें आईपीएल का हीरो बना दिया था।

वेस्टइंडीज दौरे पर मिल सकता है मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा हो गई है। लेकिन 5 मैच की टी20 सीरीज में रिंकू सिंह को मौका मिलना तय है। इसके फौरन बाद टीम इंडिया को आयरलैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। एशिया कप को देखते हुए आयरलैंड दौरे पर सीनियर खिलड़ियों को आराम दिया जाएगा। इस दौरे पर रिंकू सिंह का खेलना लगभग तय है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article