क्रिकेट

RCB vs RR Dream11 Prediction: बेंगलुरू और राजस्थान का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

RCB vs RR Dream11 Prediction, Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। इस मैच का आयोजन बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है और किन खिलाड़ियों को कप्तान बनाना सही रहने वाला है।

RCB vs RR Dream 11 Prediction

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

RCB vs RR Dream 11 Prediction Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना राजस्थान रॉयल्स (Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals) से होने वाला है। इस मैच का आयोजन बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में किया जा रहा है। इस मैच में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) के पास है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। टीम ने अब तक 8 मैचों में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और वे जीत के ट्रेक पर बने रहना चाहेंगे।वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स इस पूरे सीजन में संघर्ष करती रही है और आठ मैचों में से सिर्फ दो जीत के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है।

अपने सबसे हालिया मैच में, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से हराया था, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 74 रनों की बहादुरी भरी लड़ाई लड़ी थी।दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा से ही कांटे का रहा है, यह देखते हुए कि दोनों के बीच 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स थोड़ा पीछे रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के इन खिलाड़ियों पर नजर (RCB Players to watch out for in IPL 2025)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम की तरफ से इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। टीम की तरफ से बल्लेबाजी में जहां विराट कोहली (Virat Kohli) ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं वहीं कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और फिल सॉल्ट (Phil Salt) भी अच्छा खेल रहे हैं। इसके अलावा नीचे आकर टिम डेविड भी जमकर प्रहार कर रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) लगातार विकेट ले रहे हैं और 13 शिकार कर चुके हैं। इसके अलावा कृणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने भी स्पिन की कमान संभाल रखी है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार भी रनों पर अंकुश लगा रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के इन खिलाड़ियों पर नजर (RR Players to watch our for vs RCB)

राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 307 रन बनाए हैं वहीं इसके अलावा रियान पराग भी 212 रन बना चुके हैं। नीचे आगर धुव जुरेल 191 रन बना चुके हैं और टीम को इन्हीं से उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में हसरंगा और संदीप शर्मा लय में दिख रहे हैं। इसके अलावा आर्चर भी शुरुआती ओवरों में विकेट ले रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स की ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपरफिल साल्ट
बल्लेबाजविराट कोहली (कप्तान), यशस्वी जयसवाल (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर्सरियान पराग, क्रुणाल पंड्या, वानिंदु हसरंगा
गेंदबाजजोफ्रा आर्चर, जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स की ड्रीम 11 टीम -2

विकेटकीपरफिल साल्ट (कप्तान)
बल्लेबाजविराट कोहली , यशस्वी जयसवाल (उप-कप्तान), रजत पाटीदार
ऑलराउंडर्सरियान पराग (उप-कप्तान), क्रुणाल पंड्या, वानिंदु हसरंगा
गेंदबाजजोफ्रा आर्चर, जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स की ड्रीम 11 टीम -3

विकेटकीपरजितेश शर्मा
बल्लेबाजयशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल
ऑलराउंडर्सक्रुणाल पांड्या, रियान पराग
गेंदबाजजोफ्रा आर्चर, जोश हेजलवुड (उपकप्तान), संदीप शर्मा

दोनों टीमों के स्क्वॉड (RCB vs RR Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, केवेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma Author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article