RCB vs PBKS Highlights: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली के 43 रन की पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना पाई।
Punjab Kings Highlights
- 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने पारी की शुरुआत की, जबकि पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने फेंका।
- प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को तेज शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 गेंद में 43 रन की साझेदारी की।
- प्रियांश आर्य 19 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए, जोश हेजलवुड की गेंद पर फिल सॉल्ट ने बाउंड्री लाइन में बेहतरीन कैच पकड़ा।
- दूसरे विकेट के तौर पर प्रभसिमरन सिंह 22 गेंद में 26 रन की पारी खेलकर आउट हुए, उन्हें क्रुणाल पांड्या ने भुनेश्वर कुमार के हाथों कैच करवाया।
- पंजाब किंग्स को सबसे बड़ा झटका श्रेयस अय्यर के रुप में लगा, जिन्हें रोमारियो शेफर्ड ने 1 रन के निजी स्कोर पर जितेश के हाथों कैच कराया।
- जोश इंग्लिस ने तेज पारी खेलकर पंजाब किंग्स को जीत के रेस में बनाए रखा, उन्होंने 23 गेंद में 39 रन की पारी खेली और क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हुए।
- 17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एक के बाद एक दो विकेट चटकाए, उन्होंने मार्कस स्टोइनिस और नेहल वढेरा को आउट कर मैच आरसीबी की तरफ मोड़ दिया।
- शशांक सिंह अंत तक लड़े और 30 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेली, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और आरसीबी ने मुकाबला 6 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया।
RCB vs PBKS Highlights:

श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम प्लेइंग इलेवन में बिना किसी बदलाव के उतरी।
- विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने पारी की शुरुआत की दोनों ने पहले विकेट के लिए 10 गेंद में 18 रन जोड़े।
- काइल जैमिसन ने पंजाब किंग्स को को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने फिल सॉल्ट को अय्यर के हाथों कैच कराया।
- मयंक अग्रवाल और विराट कोहली ने कराई वापसी और पावरप्ले में स्कोर को 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन तक लेकर गए।
- युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल को आउट कर आरसीबी को 56 रन के स्कोर पर दूसरा झटका दिया। अग्रवाल 18 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।
- कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए शानदार 40 रन की साझेदारी की। पाटीदार 16 गेंद में 26 रन बनाकर जैमिसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
- विराट कोहली 35 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें अजमतुल्लाह ओमरजई ने कॉट एंड बोल्ड किया। इसके साथ ही आरसीबी ने 131 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया।
- लियाम लिविंग्सटन और जितेश शर्मा ने 5वें विकेट के लिए केवल 15 गेंद में 36 रन जोड़े और आरसीबी के रन बनाने की गति को बढ़ा दिया। लिविंग्सटन 15 गेंद में 25 रन बनाकर जैमिसन का शिकार बने।
- जितेश शर्मा छोटी मगर प्रभावी पारी खेलकर विजय कुमार वैशाख का शिकार बने, उन्होंने 10 गेंद में 24 रन की पारी खेली।
- अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में 3 विकेट झटके और केवल 3 रन दिया, इस ओवर में उन्होंने रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को आउट किया।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए और पंजाब को 191 रन का लक्ष्य दिया।

काइल जैमिसन ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को आउट कर पंजाब किंग्स को दिलाई पहली सफलता।

विराट कोहली ने सीजन के सबसे खराब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 35 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैंलजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड।
