क्रिकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स को आईपीएल के 15वें मुकाबले में दी पटखनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 9, 2024, 10:26 PM IST

आईपीएल के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स को पटखनी देकर जीत हासिल की। टीम की यह मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत है। जानिए कैसा रहा मैच का हाल।

Image

जीत के बाद जश्न मनाते हुए लखनऊ के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी को 28 रन से हराया।
  • यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड पर खेला गया था।
  • मयंक यादव लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए।

क्विंटन डी कॉक की शानदार बल्लेबाजी और मयंक यादव की घातक गेंदबाजी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक और जीत हासिल की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को उसके घर में 28 रन से हराया। टीम की यह मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत है, जबकि आरसीबी की यह लगातार दूसरी हार है। इसी जीत के साथ लखनऊ की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर और आरसीबी की टीम 2 अंक के 9वें नंबर पर आ गई है।

बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी मेहमान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आरसीबी की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी खेलने उतरे महिपाल लोमरोन ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। ऐसा रहा मैच का हाल...

आरसीबी ने जीता टॉस

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम लखनऊ पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

Quinton de Kock

अर्धशतक जड़ने के बाद क्विंटन डी कॉक। (फोटो- IPL/BCCI)

डीकॉक ने खेली अर्धशतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का बल्ला जमकर चला। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। क्विंटन डी कॉक ने 144.64 की स्ट्राइक रेट से 56 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 81 रन बनाए।

अर्धशतक से चूके पूरन

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 190.47 की स्ट्राइक रेट से आरसीबी के खिलाफ रन बनाए। पूरन ने 21 गेंदों पर एक चौके और 5 छक्के की मदद से 40 रन बनाए।

राहुल नहीं खेल पाए बड़ी पारी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल आरसीबी के खिलाफ कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे आरसीबी के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनको ग्लेन मैक्सवेल ने मयंक डागर के हाथों कैच आउट कराया।

पावरप्ले में लखनऊ ने बनाए 50 से ज्यादा रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स का पावरप्ले अच्छा रहा। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। पावरप्ले की आखिरी ओवर में कप्तान केएल राहुल आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

लखनऊ के खिलाफ मैक्सवेल का जादू

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का जादू देखले को मिला। मैक्सवेल ने लखनऊ के खिलाफ घातक गेंदबाजी कर दो विकेट चटकाए। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान केएल राहुल को और 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया।

Virat Kohli

लखनऊ के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए विराट कोहली। (फोटो- IPL/BCCI)

कोहली फिर नहीं खेल विराट पारी

जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 16 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनको युवा गेंदबाज एम. सिद्धार्थ ने आउट किया। सिद्धार्थ बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी मैदान पर उतरे थे।

फाफ डु प्लेसिस हुए रन आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का फ्लॉप शो जा रही है। वे एक बार फिर टीम के लिए कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। डु प्लेसिस लखनऊ के खिलाफ 13 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 19 रन बनाए। इससे पहले मुकाबले में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 रन, पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 रन और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 8 रन बनाए थे।

आरसीबी को पावरप्ले में लगे तीन झटके

जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं रही। टीम को पावरप्ले में 48 रन पर तीन बड़े झटके लगे। टीम को पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए। इसके आद पावरप्ले के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस और चौथे गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

लोमरोर ने खेली सबसे बड़ी पारी

लखनऊ के खिलाफ इम्पैक्ट खिलाड़ी के लिए में खेलने उतरे महिपाल लोमरोर ने अपना इम्पैक्ट दिखाया। उन्होंने लड़खड़ाई टीम आरसीबी के लिए 253.84 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लोमरोर ने 13 गेंदों पर 3 चौके और इतने की छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। इसके बाद रजत पाटीदार हैं, जिन्होंने 21 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रन बनाए।

मयंक ने घातक गेंदबाज

लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा गेंदबाज मयंक यादव ने आरसीबी के खिलाफ घातक गेंदबाजी। उन्होंने 4 ओवर में 3.50 की इकोनॉमी से 14 रन दिए और सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार दूसर मुकाबले में तीन विकेट चटकाए हैं। आरसीबी से पहले मयंक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कुल 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

मयंक यादव बने मैन ऑफ द मैच

आरसीबी के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने वाले युवा गेंदबाज मयंक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वे लगातार दूसरे मैच में मैच ऑफ द मैच चुने गए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article