क्रिकेट

RCB vs DC WPL Final 2026 Match Timing Today: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स का डब्ल्यूपीएल फाइनल, जानिए मैच का समय

RCB vs DC WPL 2026 Final Match Timing Today: आज (5 February 2026) महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमें। आरसीबी दूसरी बार खिताब जीतना चाहेगी, जबकि दिल्ली लगातार चौथे फाइनल में अपना पहला टाइटल जीतने के इरादे से उतरेगी। यहां हम जानेंगे आरसीबी-दिल्ली डब्ल्यूपीएल फाइनल मैच कितने बजे, कहां खेला जाएगा और इस मैच को आप कब व कहां देख सकते हैं।

RCB vs DC WPL Final 2026 Match Timing Today, Live Streaming

बेंगलुरू बनाम दिल्ली डब्ल्यूपीएल फाइनल 2026 मैच का समय

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा WPL 2026 का फाइनल मैच
  • महिला प्रीमियर लीग फाइनल में आरसीबी और दिल्ली की टक्कर
  • आरसीबी दूसरा खिताब, दिल्ली अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी

RCB Women vs DC Women WPL 2026 Final Match Timing Today: महिला प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम मोड़ पर आ चुका है। आज डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल (WPL Final) मैच खेला जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स (RCB-W vs DC-W) की टीमें आमने-सामने होंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) ने इस फाइनल मुकाबले में अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर होगी। जबकि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की महिला टीम लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है और अब तक वो एक भी खिताब नहीं जीत सकी है, इस बार वो खिताब का खाता खोलने का प्रयास करेगी। दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की अगुवाई भारतीय ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रीगेज (Jemimah Rodrigues) करेंगी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू महिला टीम की अगुवाई भारत की सबसे शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) कर रही हैं।

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम ने 2024 में अपना पहला खिताब जीता था। आरसीबी इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बनकर उबरी है। उसने अपने 8 लीग मैचों में से 6 में जीत हासिल की और अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम टूर्नामेंट के शुरुआत में उतार-चढ़ाव भरे सफर से जूझती रही, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।

बेंगलुरू और दिल्ली के आमने-सामने के आंकड़े (RCB Women vs DC Women Head To Head Stats In WPL)

डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल से पहले जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के इस टूर्नामेंट के इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। अब तक बेंगलुरू और दिल्ली की महिला टीमें 9 मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें 3 मुकाबले आरसीबी ने जीते हैं, जबकि 6 बार दिल्ली को जीत मिली है। WPL 2024 के फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से शिकस्त देते हुए अपना पहला खिताब जीता था। इस बार दिल्ली की टीम हिसाब बराबर करना चाहेगी। अब जानते हैं कि आज का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा और इस फाइनल मुकाबले को आप कब व कहां देख सकते हैं।

बेंगलुरू और दिल्ली के बीच WPL 2026 का फाइनल कब होगा? (RCB-W vs DC-W WPL Final 2026 Date)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मैच 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

आरसीबी और दिल्ली के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 फाइनल मैच कहां खेला जाएगा? (RCB vs DC WPL 2026 Final Venue)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मैच 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बेंगलुरू महिला टीम और दिल्ली महिला टीम के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा? (WPL 2026 Final Timing)

आरसीबी-दिल्ली डब्ल्यूपीएल 2026 फाइनल मैच आज भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

डब्ल्यूपीएल 2026 फाइनल मैच का सीधा प्रसारण कहां देखें? (Where To Watch WPL 2026 Final On TV)

आरसीबी और डीसी की टीमों के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स की महिला प्रीमियर लीग 2026 की टीमें (RCB And DC Full Squads In WPL 2026)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्युषा कुमार, डी हेमलता, ऋचा घोष, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ और प्रेमा रावत।

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), लिज़ेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, मारिजैन कप्प, चिनले हेनरी, निक्की प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरानी, नंदनी शर्मा, एडला सृजना, प्रगति सिंह, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन और तानिया भाटिया।

आरसीबी और दिल्ली के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (RCB vs DC WPL 2026 Final Live Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमों के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article