क्रिकेट

RCB Retention List IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किस खिलाड़ी को कितने करोड़ में किया रिटेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

RCB Retention List IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले सारी टीमों द्वारा अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें आइए जानते हैं कि आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध टीमों में शुमार रह चुकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किस खिलाड़ी को कितने करोड़ में रिटेन किया है।

Image

आरसीबी की रिटेंशन लिस्ट

RCB Retention List 2025: दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल एक और धमाकेदार सीजन के लिए तैयार है। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों की बिक्री होने वाली है। मेगा ऑक्शन से पहले कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर टीमों को बाकि प्लेयर्स को रिलीज करना पड़ता है। बचे हुए प्लेयर्स की टीमों द्वारा एक लिस्ट तैयार की जाती है जिसे रिटेंशन लिस्ट कहा जाता है। आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध टीम में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार (31 अक्टूबर 2024) को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में रिटेन किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध टीमों में से एक रही है। आरसीबी 17 सालों से खेल रही है लेकिन अभी तक एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। आरसीबी की टीम ने 3 बार फाइनल खेला है लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। आईपीएल 2024 में फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में उतरी टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी लेकिन एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से हार गए थे। आईपीएल 2024 में आरसीबी ने 15 मैच खेले थे और इसमें से 7 में जीत दर्ज की थी।

आरसीबी की आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट (RCB IPL 2025 Retention List)

खिलाड़ीकीतम
विराट कोहली21 करोड़
रजत पाटीदार11 करोड़
यश दयाल5 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम हर साल काफी उम्मीदों के साथ उतरती है और अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद खिताब अभी तक नहीं जीत पाई है। आईपीएल 2025 में टीम ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है अब उन पर एक बार फिर से टीम को पहले खिताब की तलाश खत्म करने की जिम्मेदारी रहने वाली है। जो प्लेयर रिलीज हुए हैं उन्हें भी आरसीबी एक बार फिर से आईपीएल मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड का उपयोग करके खरीद सकती है।

आईपीएल 2024 में ऐसा था आरसीबी का स्क्वॉड

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, कैमरून ग्रीन, विशाक विजयकुमार, मनोज भंडागे, रजत पाटीदार, अनुज रावत, सुयश प्रबुदेसाई, आकाश दीप, रीस टॉपले, राजन कुमार, हिमांशु शर्मा, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, विल जैक्स, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article