क्रिकेट

RCB vs LSG Playing 11: बुधवार को बेंगलुरु के स्टार के सामने लखनऊ के नवाब, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 15, 2026, 12:00 PM IST

RCB vs LSG Playing 11: आईपीएल में बुधवार को बेंगलुरु और लखनऊ का मुकाबला होना है। यह मुकाबला चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी 3 जीत दर्ज कर फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 पर हैं। चलिए जानते हैं लखनऊ के खिलाफ कैसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन।

Image

बेंगलुरु और लखनऊ की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

RCB vs LSG Playing 11: आईपीएल में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला आरसीबी अपने घर पर यानी चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस बार आरसीबी की टीम रंग में नजर आ रही है और अब तक खेले गए सभी 4 मैच में उसने 200 प्लस का स्कोर खड़ा किया है। प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम 4 में से 3 जीतकर 6 अंकों के साथ नंबर 3 पर है, जबकि लखनऊ की टीम 7वें पोजिशन पर है और उसने 4 में से दो मुकाबला जीता है। दो में से एक मुकाबला मुकुल चौधरी की अद्भुत पारी ने लखनऊ को जिताया था। ऐसे में ऋषभ पंत एंड कंपनी ने अपनी प्रतिभा के अनुसार इस बार नहीं खेला है और सामने आरसीबी की टीम उसकी इस समस्या को और बढ़ा सकती है।

प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो वानिंदु हसरंगा की जगह शामिल किए गए जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इसके अलावा मोहसिन खान जो पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे, उनकी वापसी हो सकती है। मिडिल ऑर्डर में अब्दुल समद कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह हिम्मत सिंह को शामिल किया जा सकता है। टॉप-4 में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है। तेज गेंदबाजी में टीम को प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी के रुप में बढ़िया विकल्प मिल गया है।

दूसरी तरफ आरसीबी की बात करें पिछले सीजन पहली बार ट्रॉफी उठाने के बाद टीम अलग ही मूड में नजर आ रही है। कप्तान रजत पाटीदार सामने से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और कमोबेश हर मुकाबले में बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं। गेंदबाजी में अब भी जोश हेजलवुड पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। एक मुकाबला खेलने के बाद पिछले मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था। ऐसे में अगर लखनऊ के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है तो टीम की गेंदबाजी और भी मजबूत होगी।

आज के मैच में लखनऊ और बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन- निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article