क्रिकेट

RCB IPL Team 2023 Players List: RCB की टीम में फाफ डु प्लेसिस, विराट के अलावा कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 31, 2023, 03:24 PM IST

RCB IPL Team 2023 Players List, Royal Challengers Bangalore Team Players List, Squad 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पूरी तैयारी कर ली है। टीम का पहला मुकाबला दो अप्रैल को होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले आरसीबी की पूरी टीम लिस्ट देख लें।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर( साभार RCB)

Photo : Twitter

RCB IPL Team 2023 Players List, Royal Challengers Bangalore Team Players List, Squad 2023: विराट कोहली के फॉर्म में वापस लौटने के साथ ही आरसीबी की टीम धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार है। टीम में विराट कोहली के अलावा फाफ डु प्लेसिस सहित कई धाकड़ खिलाड़ी टीम में शामिल है। टीम का पहला मुकाबला दो अप्रैल को बेंगलुरू में खेला जाएगा।

पिछले सीजन प्लेऑफ तक पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम एक बार फिर अपनी पहली खिताबी जीत के ताना बाना नीलामी में बुना है। नीलामी से पहले उसने 6 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। नीलामी में आरसीबी की टीम 8.75 करोड़ रुपये के साथ मैदान में उतरी थी। उसे 2 विदेशी सहित कुल 7 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना था।

ऐसे में आईए जानते हैं आरसीबी ने इस बार किन नए खिलाड़ियों पर दांव लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसी है आरसीबी की नीलामी के बाद नई टीम।

RCB IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी में शामिल नए खिलाड़ी)

खिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकितने में खरीदा
हिमांशु शर्माभारतगेंदबाज20 लाख रुपये
विल जैक्सइंग्लैंडबल्लेबाज3.2 करोड़ रुपये
रीस टॉपलेइंग्लैंडगेंदबाज1.9 करोड़ रुपये
मनोज वानखेडेभारतऑलराउंडर20 लाख रुपये (बेस प्राइज)
राजन कुमारभारततेज गेंदबाद70 लाख रुपये
अविनाश सिंहभारतऑलराउंडर60 लाख रुपये
सोनू यादवभारततेज गेंदबाज20 लाख रुपये
आकाश वशिष्ठभारतऑलराउंडर20 लाख रुपये

नीलामी के बाद आरसीबी की टीम:

फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, अनुज रावत, फिन एलन*, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली*, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर , मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, रीस टॉपले, मनोज वानखेडे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, आकाश वशिष्ठ और आकाश दीप।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article