क्रिकेट

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी बनी प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम, अब है टॉप-2 पर नजर

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम पंजाब किंग्स को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पटखनी देकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बन गई है।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

IPL 2026 Playoffs: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाते हुए प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने ये उपलब्धि रविवार दोपहर धर्मशाला में पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 23 रन से जीत दर्ज करने हासिल की। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। इसमें वेंकटेश अय्यर 73(40), विराट कोहली ने 58(37) और देवदत्त पडिक्कल 45(25) रन का योगदान दिया। इसके बाद जीत के लिए 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बना सकी। आखिरी ओवरों में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब को जीत दिलाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन बेड़ा पार कराने में नाकाम रहे और आरसीबी ने 23 रन के अंतर से मैच अपने नाम करके प्लेऑफ में एंट्री कर ली।

नौवीं जीत के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की

आरसीबी के खाते में 13 मैच में 9 जीत और 4 हार के साथ 18 अंक हो गए हैं। उसका नेट रन रेट 1.065 का है। नौवीं जीत के साथ आरसीबी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी साल 2020 से अबतक पांचवीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। साल 2023 में आरसीबी की टीम छठे पायदान पर रही थी। इसके अलावा 2020, 2021, 2022, 2024, 2025 और 2026 में आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई है। साल 2025 में वो खिताबी सूखे को खत्म करके पहले बार आईपीएल चैंपियन बनने में सफल हुई और अब खिताब बचाने के और करीब पहुंच गई है।

प्लेऑफ में 11वीं बार पहुंची आरसीबी

आरसीबी आईपीएल के 19 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने के मामले में साझा रूप से मुंबई के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड 12 बार अबतक प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं मुंबई इंडियन्स 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। आरसीबी भी प्लेऑफ में एंट्री करके मुंबई इंडियन्स की बराबरी पर पहुंच गई है।

टॉप-2 पर है अब नजर

आरसीबी का एक मैच अभी बाकी है। उसे अपने आखिरी लीग मुकाबले में 22 मई को सनराइदर्स हैदराबाद से उसके घरेलू मैदान पर भिड़ना है। अगर इस मुकाबले को आरसीबी जीत लेती है तो उसकी पहले दो स्थान पर जगह तकरीबन पक्की है। ऐसा करके आरसीबी खुद को फाइनल में पहुंचने के दो मौके दे सकती है। इसलिए वो अपने खिताब को बचाने के अभियान को टॉप-2 में रहकर और पुख्ता करना चाहेगी और इसमें कोई कौताही नहीं बरतेगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article