IPL 2026 से पहले बुरी फंसी RCB और RR की टीमें, BCCI ने दे दी डेडलाइन, जानिए पूरा मामला
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jan 21, 2026, 12:23 PM IST
BCCI Gives Deadline To RCB And RR On Venue Issue: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स की टीमें एक बड़े विवादित चक्कर में फंस गई हैं। दरअसल, घरेलू मैदान पर आईपीएल मैच खेलने का मुद्दा अब और गरमा गया है क्योंकि बीसीसीआई ने दोनों टीमों को नई डेडलाइन दे दी है। क्या है ये डेडलाइन और पूरा मुद्दा, यहां जानिए।
बीसीसीआई ने आरसीबी और राजस्थान की टीम को दी डेडलाइन (BCCI)
- आईपीएल 2026 से पहले मुश्किल में फंसी दो टीमें
- RCB और राजस्थान मैदान को मिली नई डेडलाइन
- बीसीसीआई ने नया शहर व मैदान चुनने की डेडलाइन दी
RCB And RR Venue Issue Deepens After New BCCI Deadline: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 19वां संस्करण शुरू होने में अभी कुछ महीनों का समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही टूर्नामेंट की दो टीमें- राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) अजीब स्थिति में फंस गई हैं। बीसीसीआई ने उनके लिए एक ऐसा फरमान जारी कर दिया है जो उनके गले नहीं उतर रहा।
दरअसल, आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान और बेंगलुरू फ्रेंचाइजी को अपने पसंदीदा शहर (Venue) के बारे में बीसीसीआई को सूचित करने के लिए 27 जनवरी तक का समय दे दिया है। अब ऐसी स्थिति में दोनों टीमें असमंजस की स्थिति में फंस गई हैं क्योंकि किसी भी आईपीएल टीम को अपने आधे मुकाबले घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलता है, लेकिन अगर टीमों को अपना होम ग्राउंड छोड़ना पड़ा तो किसी और जगह पर उन्हें खेलने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है और हौसलाअफजाई के लिए स्थानीय फैंस भी मौजूद नहीं होंगे।
आखिर क्या है पूरा मामला
पिछले साल हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं दूसरी ओर, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की बार-बार चेतावनी के बावजूद निर्धारित समय पर चुनाव न कराने के कारण राजस्थान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच आयोजित करने का अवसर खो बैठा।
सूत्रों के मुताबिक, आरसीबी चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना चाहती है, लेकिन राज्य सरकार के कुछ नियम इसमें बाधा बन रहे हैं। चिन्नास्वामी के बाहर की सड़क भी आरसीबी की जिम्मेदारी बन गई है, वहां डीजे के लिए जगह नहीं है क्योंकि वहां अग्निशमन विभाग के लिए भी जगह नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी को लगता है कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी भी फ्रेंचाइजी पर डाल रही है, जो कि सही नहीं है।
आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने दिसंबर 2025 में चेतावनी दी थी कि यदि प्रशासनिक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राजस्थान को अपने घरेलू मैच जयपुर से कहीं और स्थानांतरित करने पड़ेंगे। टीम के पास गुवाहाटी में पहले से ही एक बैकअप बेस है और संभवतः वह 2026 के सीजन के लिए भी इस विकल्प को बरकरार रखेगी।
उधर, राजस्थान रॉयल्स के लिए जयपुर में लंबे समय से राजस्थान क्रिकेट बोर्ड के चुनाव ना होना एक समस्या रही है और अब इसका नतीजा आईपीएल मैचों के नुकसान के रूप में सामने आ रहा है।