क्रिकेट

टीम इंडिया में एंट्री का सही समय, वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व हेड कोच ने सेलेक्टर से लगाई गुहार

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू कब करेंगे। इंडिया ए में चुने जाने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी सवाल को लेकर है। ऐसे में पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया ए के लिए वैभव सूर्यवंशी के नाम आने के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या टीम इंडिया में एंट्री का उनका सही समय अब आ चुका है। अब इसको लेकर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। रवि शास्त्री ने सेलेक्टर से गुहार लगाई है कि वैभव को जितनी जल्दी हो टीम इंडिया में खेलने का मौका दिया जाए। आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में संजना गणेशन से बात करते हुए पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने वैभव सूर्यवंशी की खुलकर तारीफ की और कहा कि वह टीम इंडिया में में एंट्री के लिए तीन चौथाई दरवाजा पार कर चुके हैं।

शास्त्री ने कहा 'मैं आपको यह बात निश्चित रूप से बता सकता हूं, क्योंकि अगर आप किसी युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना चाहते हैं या उसे जल्द से जल्द टीम में शामिल करना चाहते हैं, तो टी20 फॉर्मेट सबसे उपयुक्त है। यह लड़का इस समय विश्व क्रिकेट की कई टीमों में आसानी से जगह बना सकता है।

शास्त्री ने दिया वैभव को लेकर सुझाव

शास्त्री ने सुझाव दिया कि जून में होने वाले आयरलैंड दौरे पर सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने का सही समय हो सकता है, जिससे वह भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। शास्त्री ने आगे कहा, “बहुत से लोग पूछेंगे, क्या वह 15 साल का है, 16 साल का है या 14 साल का? मुझे परवाह नहीं। मैं तो बस यही देखता हूं कि वह इस समय किस तरह बल्लेबाजी कर रहा है और किस तरह अपने से दोगुनी या ढाई गुनी उम्र के सभी खिलाड़ियों का सामना कर रहा है। उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

सच हो सकती है शास्त्री की भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी को लेकर शास्त्री की भविष्यवाणी जल्द ही सच हो सकती है। श्रीलंका दौरे के लिए वैभव को इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। वह जून में श्रीलंका का दौरा करेंगे जहां इंडिया ए अफगानिस्तान के साथ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर उनके शानदार प्रदर्शन से उन्हें फ्यूचर में भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article