क्रिकेट

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, जडेजा ने पास किया फिटनेस टेस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 2, 2023, 02:02 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले 4 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल 5 महीने से टीम से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इसके साथ ही उनके वापसी के रास्ते साफ हो गए हैं।

Image

रवींद्र जडेजा

Photo : Twitter

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहे नागपुर टेस्ट से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इसके साथ ही उनका टीम में वापसी करने का रास्ता साफ हो गया है और पहले टेस्ट में वह एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। बुधवार को एनसीए द्वारा उनका फिटनेस रिपोर्ट जारी किया गया। वह जल्द ही नागपुर में चल रहे टीम इंडिया के कैंप से जुड़ जाएंगे।

कई महीनों से क्रिकेट से दूर हैं जडेजारवींद्र जडेजा की बात करें तो पिछले 5 महीने से वह टीम इंडिया से दूर हैं। आखिरी बार वह अगस्त 2022 में टीम इंडिया के लिए खेले थे, लेकिन तब से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें घुटने में चोट लगी थी और उनका तीन बार ऑपरेशन भी हो चुका है, लेकिन अब जो उनके फिटनेस को लेकर खबर सामने आ रही है वह टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है। इंजरी के कारण जडेजा टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

चोट के बाद पहली बार रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए तमिलनाडु के खिलाफ वापसी की। उन्होंने उस मैच में 41.1 ओवर की गेंदबाजी की थी और 7 विकेट भी झटके थे। जडेजा के आने से निश्चितरूप से टीम इंडिया मजबूत होगी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उनकी जीत की संभावनाएं बढ़ेंगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जीत जरूरी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैच की टेस्ट सीरीज हर हाल में जीतनी होगी। ऐसे में रवींद्र जडेजा की वापसी टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के मौके को और बढ़ाएगी। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की फिटनेस की बात करें को वह उनके पहले टेस्ट में खेलने की संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि, एनसीए में जो उनके फिटनेस की देखरेख कर रहे हैं उनके अनुसार अय्यर अभी पहले टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article