क्रिकेट

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा झटका, राजकोट टेस्ट से अचानक बाहर हुए रविचंद्रन अश्विन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 16, 2024, 11:58 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन अचानक इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज से अचानक पारिवारिक कारणों से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने अश्विन के पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी की वजह से टीम से तत्काल अलग होने की पुष्टि की है।

Image

रविचंद्रन अश्विन

Photo : AP

राजकोट: इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले रविचंद्रन अश्विन मेडिकल इमरजेंसी की वजह से राजकोट में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। अश्विन सीरीज से बाहर हो गए हैं बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करके इसकी पुष्टि की है।

तत्काल प्रभाव से टीम से हटे अश्विन

बीसीसीआई ने अश्विन के राजकोट टेस्ट सहित इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर होने की सूचना देते हुए कहा, आर अश्विन पारिवारिक इमरजेंसी के कारण तीसरे टेस्ट से हट गए हैं। अश्विन ने ये फैसला परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के आने के बाद लिया वो तत्काल प्रभाव से टीम से हट गए हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)और पूरी टीम अश्विन के साथ है।बोर्ड इस मुश्किल घड़ी में अश्विन को हर आवश्यक सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।

मां की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हैं भर्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन की मां तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। इसी वजह से अश्विन अचानक चेन्नई रवाना हो गए हैं। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ट्वीट करके की है। राजीव शुक्ला ने कहा, अश्विन की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करना करता हूं। वो इसी वजह से राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई रवाना हो अपनी मां के पास पहुंच गए हैं।

शुक्रवार को ही पूरे किए 500 टेस्ट विकेट, पिता को किया समर्पित

अश्विन ने शुक्रवार को ही टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए। इस बड़ी उपलब्धि को उन्होंने अपने पिता का समर्पित किया। इस खुशी की घड़ी में अचानक उन्हें अचानक मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा और इस वजह से वो राजकोट टेस्ट को छोड़कर तत्काल अपने गृहनगर चेन्नई रवाना हो गए हैं।

अश्विन के बगैर तीसरे दिन मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

रोजकोट टेस्ट बेहद अहम मोड़ पर है। टीम इंडिया के 445 रन के जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम फिलहाल 238 रन पीछे है। ऐसे में तीसरे दिन भारत को अश्विन जैसे धाकड़ प्लेयर के बगैर मैदान में उतरना होगा और इंग्लैंड को बढ़त बनाने से रोकना होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article