क्रिकेट

MI vs RR: मैदान पर कदम रखते ही अश्विन के नाम जुड़ेगा खास रिकॉर्ड, कोहली-धोनी के क्लब में होंगे शामिल

Ravichandran Ashwin 200 IPL Matches: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। वे आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बनने से एक कदम दूर हैं।

Image

रविचंद्रन अश्विन (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबला
  • अश्विन मैदान रपर कदम रखते ही रचेंगे इतिहास
  • धोनी और कोहली के खास क्लब में जगह पक्की

Ravichandran Ashwin 200 IPL Matches: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होने वाली है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। इसी में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं जो कि मैदान पर कदम रखते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में, राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उन खास खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे जो आईपीएल में 200 या अधिक मैच खेलने में कामयाब रहे हैं।रॉयल्स के लिए आईपीएल 2024 के दोनों मैचों में खेलने वाले अश्विन, अगर सोमवार को आरआर की प्लेइंग इलेवन में जगह पाते हैं, तो 200 आईपीएल मैचों में खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

अश्विन का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था। तब से वे कुल 199 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान स्टार स्पिनर ने 172 विकेट लिए हैं और 743 रन बनाने में सफल रहे हैं। वह आईपीएल इतिहास में पांचवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं। अश्विन 2010 और 2011 में सीएसके के साथ दो बार के आईपीएल विजेता हैं और उनके पास आईपीएल 2018 और 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब का नेतृत्व करने का अनुभव है।

धोनी के पास सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

भारत और सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 253 मैचों में हिस्सा लिया है, जिनमें से 223 सीएसके खिलाड़ी के रूप में आए। धोनी के बाद रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक हैं। इन दोनों ने अब तक 245 मैच खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 240 मैचों के साथ विराट कोल चौथे स्थान पर हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article