क्रिकेट

Ind vs Aus: अश्विन ने बताया- क्यों काम नहीं आई ऑस्ट्रेलिया की उनके 'डुप्लीकेट' के साथ की गई तैयारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 11, 2023, 04:31 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन को लेकर खूब अभ्यास किया था, लेकिन उनकी तैयारी काम नहीं आई। उन्होंने नागपुर टेस्ट में कुल 8 विकेट हासिल किए। मैच के बाद उन्होंने बताया कि आखिरी क्यों ऑस्ट्रेलिया की तैयारी इस मैच में काम नहीं आई। ऑस्ट्रेलिया ने उनकी तरह एक्शन वाले खिलाड़ी के साथ प्रैक्टिस की थी।

Image

रविचंद्रन अश्विन

Photo : Twitter

भारत ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया। भारत ने पहली पारी के आधार पर 223 रन की बढ़त हासिल की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी केवल 91 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की धमाकेदार शुरुआत की है। इस जीत में रवीचंद्रन अश्विन ने कुल 8 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके।

स्पिन के सामने ऑस्ट्रेलिया ढेर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अश्विन की तरह एक्शन वाले महेश पीठिया के सामने जमकर अभ्यास किया था, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम अश्विन का तोड़ नहीं निकाल पाई और अश्विन ने 8 विकेट झटके। मैच के बाद अश्विन ने बताया कि आखिरी क्यों नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तैयारी काम नहीं आई।

रविचंद्रन अश्विन ने खोला राज

मैच के बाद जब अश्विन से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा 'इस मैच में उन्होंने अपना गेंदबाजी एक्शन बदल लिया था। इसके अलावा अश्विन ने अपनी रणनीति के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा 'कप्तान रोहित शर्मा अपने गेंदबाजों के साथ बैठते हैं और विपक्षी टीम के बल्लेबाजाों के बारे में बात करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी-अश्विन

भारत ने नागपुर टेस्ट जीतकर भले ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हो, लेकिन रविचंद्रन अश्निन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूती से इस सीरीज में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम एक नई योजना के साथ सामने आएगी। आपको बता दें कि सीरीज का दूसरा मैच 17-21 फरवरी के बीच दिल्ली में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम है और इसके लिए उन्हें इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना होगा।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article