क्रिकेट

भारत के लिए तीनो फॉर्मेट खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- पूर्व दिग्गज स्पिनर ने कर दी भविष्यवाणी

Ravichandran Ashwin On Vaibhav Sooryavanshi: अश्विन के मुताबिक लोग सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम में आ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैभव क्रिकेट की हर गेंद पर पूरी ताकत से शॉट खेलने की कोशिश करते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।

Image

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- IPL/BCCI)

Ravichandran Ashwin On Vaibhav Sooryavanshi: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। अश्विन का मानना है कि वैभव में इतना टैलेंट है कि वह भविष्य में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 खेल सकते हैं। अश्विन ने कहा कि वैभव जिस तरह से हर गेंदबाज पर हमला कर रहे हैं, उसे देखकर उन्हें बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी अगर वह आगे चलकर टेस्ट क्रिकेट में भी सफल हों। उन्होंने कहा कि वैभव ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान पर आते ही दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।

'तीनों फॉर्मेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी'

अश्विन के मुताबिक लोग सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम में आ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैभव क्रिकेट की हर गेंद पर पूरी ताकत से शॉट खेलने की कोशिश करते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी खासियत है। अश्विन ने याद दिलाया कि अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भी वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की थी। तभी से साफ हो गया था कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं। इस सीजन में वैभव ने कई बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाजों का भी आत्मविश्वास के साथ सामना किया। उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह अभी इतने युवा हैं।

'दबाव देने की बजाय मिले खुलकर खेलने की आजादी'

अश्विन का मानना है कि इस उम्र में खिलाड़ियों को ज्यादा दबाव देने के बजाय खुलकर खेलने की आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट करियर में बहुत कम मौके आते हैं जब खिलाड़ी बिना किसी डर के अपने खेल का पूरा आनंद ले पाते हैं। इसलिए राजस्थान रॉयल्स को वैभव को उसी अंदाज में खेलने देना चाहिए, जैसे वह अभी खेल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया है। अगर वह इसी तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे, तो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकते हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। सिर्फ 15 साल की उम्र में वह बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बिना डरे बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और निडरता साफ दिखाई देती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article