क्रिकेट

IND vs ENG Test: 100वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे रवि अश्विन ने रचा इतिहास, इस मामले में बने पहले भारतीय गेंदबाज

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 9, 2024, 01:52 PM IST

India vs England 5th Test Match, Ravi Ashwin Creates History: भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज रवि अश्विन का धर्मशाला में कहर जारी है। मेहमान टीम इंग्लैंड के खिलाफ वे लगातार विकेट चटका रहे हैं। मैच के तीसरे दिन यानी इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

Image

विकेट चटकाने के बाद अपनी टीम के साथ जश्न मनाते हुए रवि अश्विन।

Photo : AP

India vs England 5th Test Match, Ravi Ashwin Creates History: धर्मशाला के मैदान पर भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज और 100वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे रवि अश्विन का कहर जारी है। मैच के तीसरे दिन उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान किया। उन्होंने इंग्लैंड के बेन फोक्स को आउट करते ही अपना पांच विकेट पूरा किया और इसके साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

भारतीय स्पिनर रवि अश्विन ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में 36 बार पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। 37 साल के अश्विन ने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। अश्विन के नाम अब 100 टेस्ट मैचों में 36 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 35 बार पांच विकेट लेने का अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही अश्विन ने न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर रिचर्ड हैडली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और अब वे केवल श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न से पीछे हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

खिलाड़ीदेश मैचविकेट5 विकेट हॉल
मुथैया मुरलीधरनश्रीलंका 13380067
शेन वॉर्नऑस्ट्रेलिया14570837
रवि अश्विनभारत 100*51636
रिचर्ड हैडलीन्यूजीलैंड 8643136
अनिल कुंबले भारत 13261935

इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा रहा अश्विन का प्रदर्शन

रवि अश्विन और इंग्लैंड के बीच हमेशा से कड़ा मुकाबला रहा है। रवि अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में 5.50 की इकोनॉमी से 14 ओवर में 77 रन दिए और सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। अगर इस मुकाबले की पहली पारी पर नजर डालें तो उन्होंने 11.4 ओवर में एक मेडन ओवर के साथ 51 रन दिए और 4 विकेट चटकाए थे। इस दौरान वे दूसरे नंबर पर रहे थे। पहली पारी में चाइना मैन कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। वहीं अश्विन का इंग्लैंड के खिलाफ ओवरऑल प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 2012 से अभी तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 2.97 की इकोनॉमी से 114 विकेट चटकाए हैं। वे अपने टेस्ट करियर में सिर्फ दो टीमों के खिलाफ 100 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं। अश्विन ने टेस्ट में इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 114 विकेट चटकाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article