क्रिकेट

रवि शास्त्री की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मैच

Ravi Shastri prediction on IND vs AUS 4th Test: रवि शास्त्री ने गुरुवार से यहां शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत को जीत का दावेदार बताते हुए कहा कि उसने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष क्रम की कमजोरी का पूरा फायदा उठाया है। शास्त्री ने इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने अकेले दम पर भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की श्रृंखला 1–1 से बराबरी पर है।

Image

रवि शास्त्री

Photo : PTI

Ravi Shastri prediction on IND vs AUS 4th Test: पूर्व कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार से यहां शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत को जीत का दावेदार बताते हुए कहा कि उसने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष क्रम की कमजोरी का पूरा फायदा उठाया है। शास्त्री ने इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने अकेले दम पर भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की श्रृंखला 1–1 से बराबरी पर है।

शास्त्री में न्यूज़.कॉम.एयू से कहा, ‘‘श्रृंखला अभी जिस मुकाम पर है उसमें मुझे लगता है कि भारत बढ़त पर है। कोई भी विदेशी टीम अगर पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन में खेलने के बाद 1–1 से बराबरी पर हो तो वह इससे प्रेरणा ले सकती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले श्रृंखला बराबरी पर रहना भारत के लिए अच्छी स्थिति है। मेरा मानना है कि भारत अपना सीना चौड़ा करके मैदान पर उतर सकता है।’’

ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम जिसमें उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन शामिल हैं, बुमराह के सामने कमजोर नजर आया। यही वजह थी कि ऑस्ट्रेलिया को मैकस्वीनी को बाहर करके युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोन्स्टास को पदार्पण का मौका देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

शास्त्री ने कहा, ‘‘मुझे अभी ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम कमजोर नजर आ रहा है। भारत ने इसका फायदा उठाया है और वह आगे भी इसका फायदा उठाएगा। श्रृंखला अभी बराबरी पर है और उस व्यक्ति (बुमराह) ने एक तरह से अकेले दम पर भारत को इस स्थिति में पहुंचाया है।’’

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article