क्रिकेट

'इंग्लिश मीडिया से बाबर आजम को बचाओ,' पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाई PCB से गुहार

पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे से पहले ही पूर्व पाक स्टार क्रिकेटर ने बोर्ड से गुहार लगाई है। दिग्गज का कहना है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान बाबर आजम पर काफी दबाव होगा। ऐसे में उन्हें इंग्लिश मीडिया से बचाना चाहिए। पाकिस्तान तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे जाएगी।

Image

बाबर आजम को बचाने की अपील। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इसकी शुरुआत 19 अगस्त से होगी। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जाए। दौरा शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से बचाना चाहिए।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ का मानना है कि दौरे के दौरान बाबर पर कड़ी नजर रखी जा सकती है। ऐसे में PCB को उन्हें इंग्लिश मीडिया से बचाना चाहिए। राशिद ने जियो न्यूज के प्रोग्राम स्कोर पर बात करते हुए कहा, इंग्लैंड का दौरा एक मुश्किल काम है और इंग्लिश मीडिया अक्सर मेहमान टीमों को बेवजह खबरों में शामिल करने की कोशिश करता है।

मसूद से मिलेगी मदद

राशिद ने पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे पर मैदान के बाहर शान मसूद को बड़ी भूमिका निभाने का भी सपोर्ट किया। उनका मानना है कि मसूद का इंग्लैंड में खेलने का अनुभव और लोकल मीडिया से डील करने से बाबर पर से कुछ प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने कहा, बाबर आजम एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, इसलिए PCB मैनेजमेंट के लिए बेहतर होगा कि वह उन्हें इंग्लिश मीडिया से दूर रखें और पूर्व कप्तान शान मसूद को उनसे बात करने के लिए ज्यादा बार भेजें। शान इंग्लैंड में खेल चुके हैं और उन्हें इंग्लिश मीडिया से निपटने का बेहतर अनुभव है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ की वापसी

बता दें कि पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के तौर पर बाबर आजम की वापसी मिली-जुली रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुई। पाकिस्तान को पहले टेस्ट में हार मिली, लेकिन दूसरे में जबरदस्त वापसी करके सीरीज बराबर कर ली। हालांकि, पाकिस्तान के आने वाले इंग्लैंड दौरे पर बाबर पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि टीम अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में आठवें नंबर पर है।

बाबर आजम पर दबाव

वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त वापसी के बाद पाकिस्तान टेबल में सबसे नीचे से ऊपर आया। पहले टेस्ट में हार के बाद, उन्होंने दूसरे टेस्ट में शानदार जवाब दिया और आठ विकेट से शानदार जीत हासिल करके सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। इस जीत से पाकिस्तान को बहुत जरूरी बूस्ट मिला और उन्हें स्टैंडिंग में ऊपर जाने में मदद मिली।

WTC फाइनल में पहुंचने के उनके चांस कम हैं, लेकिन पाकिस्तान इस साइकल को और मजबूती से खत्म करना चाहेगा। बाबर के लिए यह टूर उनकी लीडरशिप का भी एक जरूरी टेस्ट होगा, क्योंकि पिछले खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें रेड-बॉल कैप्टन के तौर पर दोबारा अपॉइंट किया गया है। पाकिस्तान को लगातार अच्छे रिजल्ट चाहिए, इसलिए बाबर पर कैप्टन और बैटर दोनों के तौर पर अच्छा करने का प्रेशर होगा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article