Afghanistan Squad for Asia Cup 2025: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एशिया कप 2025 और उससे पहले पाकिस्तान व यूएई के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान एक बार फिर से स्टार लेग स्पिनर राशिद खान को सौंपी गई है। इसके अलावा तीन नए चेहरों की भी एंट्री हुई है।
राशिद के नेतृत्व में होंगे कई मैच विनर्स
घोषित टीम में कई अनुभवी और मैच विनिंग खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मोहम्मद नबी, फज़लहक फारूकी, रहमानुल्ला गुरबाज़, आज़मतुल्लाह ओमरज़ई जैसे नाम शामिल हैं। टीम को हालिया फॉर्म और खिलाड़ियों की विविधता को देखते हुए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
इन तीन खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका
- वफिउल्लाह तारखिल
- अब्दुल्ला अहमदजई
- बशीर अहमद
एशिया कप में ग्रुप बी में होगी टक्कर
अफगानिस्तान को एशिया कप 2025 में ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उन्हें श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग जैसी टीमों से भिड़ना होगा। वहीं, ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीमें शामिल हैं।
अफगानिस्तान का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 9 सितंबर: बनाम हांगकांग
- 16 सितंबर: बनाम बांग्लादेश
- 18 सितंबर: बनाम श्रीलंका
ग्रुप बी की सबसे खतरनाक टीम हो सकती है अफगानिस्तान
यूएई की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में अफगानिस्तान की टीम अन्य सभी ग्रुप बी टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ सभी प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।अगर राशिद की टीम सुपर-4 में पहुंचती है, तो उनके पास टूर्नामेंट जीतने की पूरी संभावना रहेगी।
त्रिकोणीय श्रृंखला से मिलेगी एशिया कप की तैयारी
एशिया कप से पहले अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ एक त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला खेलेगी, जो 29 अगस्त से शारजाह में शुरू होगी।
अफगानिस्तान की 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम: राशिद खान (कप्तान),रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर),सदीकुल्लाह अतल,वफिउल्लाह तारखिल,इब्राहिम जादरान,दरवेश रसूली,मोहम्मद इसहाक,मोहम्मद नबी,नंगयाल खरोटी,शराफुद्दीन अशरफ,करीम जन्नत, अज्मतुल्लाह ओमरज़ई,गुलबदीन नैब,मुजीब ज़दरान,अल्लाह ग़ज़नफ़र,नूर अहमद,फज़लहक फारूकी,नवीन उल हक,फ़रीद मलिक,सलीम साफ़ी,अब्दुल्ला अहमदज़ई,बशीर अहमद।
नजरें होंगी युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर
इस दौरे के दौरान अफगानिस्तान को अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए चेहरों से भी उम्मीदें होंगी, खासकर वफिउल्लाह, अब्दुल्ला और बशीर जैसे खिलाड़ियों से। ये युवा सितारे टीम की गहराई बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
