India New Captain: आयरलैंड और इंगलैंड दौरे के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान होना है। इस दिन नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम की भी आधिकारिक पुष्टी कर दी जाएगी जो वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस करेंगे। लेकिन इससे पहले पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने नए टी20 कप्तान के तौर पर ऐसा नाम सुझाया है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।
रजत पाटीदार हो सकते हैं विकल्प
आयरलैंड दौरे के लिए जो टीम चुनी जानी है, उसमें रजत पादीदार को मौका मिल सकता है। इसको लेकर जब सबा करीब से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मैं उन्हें कप्तान के तौर पर कंसिडर करना चाहूंगा। बैक टू बैक आईपीएल जीतना काफी मुश्किल होता है जो उन्होंने इसे बाखूबी अंजाम दिया। सबा करीम यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि उन्होंने एक ऐसी टीम को सफलतापूर्वक लीड किया है, जिसमें अलग-अलग देशों के दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। ऐसे खिलाड़ियों को एकजुट रखकर उनका नेतृत्व करना आसान काम नहीं। हालांकि, बाद में उन्होंने श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे नाम भी गिनाए जो कप्तान के दावेदार के तौर पर रेस में बने हुए हैं।
पाटीदार के लिए शानदार रहा आईपीएल
रजत पाटीदार की बात करें तो उनकी कप्तानी में आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाई। फाइनल में गुजरात को हराकर आरसीबी ट्रॉफी डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बनी। इतना ही नहीं पाटीदार ने इतने कम वक्त में दो वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान के एलीट लिस्ट में जगह बना ली। एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद वो तीसरे कप्तान बने जिनके लीडरशिप में कोई टीम लगातार दो बार चैंपियन बनी। बड़ी बात यह है कि उन्होंने सामने से टीम का नेतृत्व किया और 15 मैच में 501 रन बनाए। यह पहला मौका है जब उन्होंने 400 या इससे ज्यादा रन आईपीएल के एक सीजन में बनाए।
