क्रिकेट

RCB vs RR Flashback: स्टार बल्लेबाजों से सजी आरसीबी नहीं खेल पाई थी पूरे ओवर, राजस्थान ने दी थी पटखनी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 23, 2023, 10:55 AM IST

RCB vs RR Flashback: आईपीएल के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। पिछले सीजन में जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो एक बार बाजी राजस्थान के हाथ को दूसरी बार आरसीबी के हाथ लगी थी। कुलदीप सेन ने बेहतरीन गेंदबाजी का परिचय दिया था।

Image

फाफ डुप्लेसी और आर अश्विन

Photo : Twitter

RCB vs RR Flashback: आईपीएल के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम बैंगलोर में खेला जाएगा। पिछले मैच में आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली ने की थी एक बार फिर से उन्हें यह जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके थे। पिछले मुकाबले की बात करें तो आरसीबी को जहां पंजाब के खिलाफ 24 रन से जीत मिली थी तो वहीं राजस्थान को अपने घर में लखनऊ के खिलाफ 10 रन से हार मिली थी। इसके बावजूद फैंस को एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

15वें सीजन की बात करें तो दोनों टीमें दो बार आपस में भिड़ी थी। एक बार बाजी राजस्थान के हाथ तो दूसरी बार आरसीबी ने जीत दर्ज की है।

पहले मुकाबले की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने 47 गेंद में सर्वाधिक 70 और शिमरॉन हेटमायर ने 31 गेंद में 42 रन की पारी खेली थी। आरसीबी की तरफ से शहबाज अहमद ने 45 और दिनेश कार्तिक ने 44 रन पारी खेली थी।

राजस्थान ने लिया था बदला

दूसरी बार जब ये दोनों टीम भिड़ी तो राजस्थान के गेंदबाजों के सामने स्टार बल्लेबाजों से सजी आरसीबी की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में केवल 115 रन बनाकर ढेर हो गई। राजस्थान की तरफ से कुलदीप सेन ने 4, रविचंद्रन अश्विन ने 3 और और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए थे। आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक 23 रन कप्तान फाफ डुप्लेसी ने बनाए थे। इस बार आरसीबी की टीम राजस्थान से इस हार का बदला लेना चाहेगी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article