क्रिकेट

SRH Play-off Scenario: अगर बारिश की भेंट चढ़ा सनराइजर्स हैदराबाद-गुजरात टाइटन्स का मुकाबला, तो प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी RCB और CSK

Rain Impact on SRH Play-off Scenarios: अगर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच गुरुवार को खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया तो मेजबान टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों का क्या होगा। ऐसा है पूरा गणित।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आज हैदराबाद और गुजरात के बीच हो रही है भिड़ंत
  • बारिश की भेंच चढ़ सकता है मुकाबला
  • हैदराबाद के लिए वरदान साबित हो सकती बारिश

If Rain wash out Today Match, SRH Play-off Scenarios here: आईपीएल 2024 अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। अबतक खेले गए 65 मैच के बाद केवल प्लेऑफ में केवल दो टीमें ही अपनी जगह पक्की कर सकी हैं। बाकी बची दो जगह के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच सीधी भिड़ंत है। ऐसे में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं। लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

हैदराबाद में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। ऐसे में हैदराबाद के प्रशंसकों के मन में ये सवाल बार बार उठ रहा है कि अगर ये मैच रद्द हो तो क्या हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगेगा या उसकी राह आसान हो जाएगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी का क्या होगा?

हैदराबाद के लिए बारिश बनेगी वरदान

हैदराबाद के लिए बारिश वरदान साबित हो सकती है। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में अगर उसे अंक बांटने पड़े तो उसके खाते में 13 मैच में 15 अंक हो जाएंगे। ऐसे में उसे प्लेऑफ का टिकट भी मिल जाएगा। क्योंकि मौजूदा स्थिति में हैदराबाद के लिए अपने दो में से एक मैच में जीत हासिल करना जरूरी है। आरसीबी और चेन्नई के बीच मुकाबले में अगर चेन्नई जीत दर्ज करती है तो उसके खाते में 16 अंक हो जाएंगे। लेकिन हार उसे 14 अंक पर बनाए रखेगी। ऐसे में 14 अंक के साथ आरसीबी की बेहतर नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में एंट्री हो जाएगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article