MI vs LSG Highlights: लखनऊ के नवाबों ने मुंबई की पलटन को उनके घर में हराया
MI vs LSG Highlights: लखनऊ के नवाबों ने मुंबई की पलटन को उनके घर में हराया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए और मुंबई को 215 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। निकोलस पूरन ने 258.62 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर 3 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 55 रन बनाए। मुंबई के नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी मुंबई टीम की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना सकी। रोहित शर्मा और नमन धीर ने अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने 38 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 62 रन की नाबाद पारी खेली। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। हार्दिक 16 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ के नवीन उल हक और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट चटकाए।
