Virat Kohli, Rahul Dravid Chat: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को टी20 विश्व कप 2024 ओपनर की भूमिका दी गई लेकिन वो इसपर खरे नहीं उतरे। गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में विराट कोहली 9 गेंद में 9 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट। रीस टॉप्ली की गेंद पर आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विराट कोहली गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। इसके साथ ही उनकी पारी का अंत हो गया। पहली बार विराट कोहली टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में धमाल मचाने में नाकाम रहे।
बेहद निराश नजर आ रहे थे विराट
विराट कोहली विकेट गंवाने के बाद बेहद निराश नजर आए। निराशा उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। सिर झुकाकर विराट पवेलियन वापस लौटे और उदासी लिए साथी खिलाड़ियों के साथ बैठ गए। ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ उनके पास अपनी जगह से उठकर आए और हाथ रखकर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की। बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे द्रविड़ विराट से कह रहे हों कि कोई बात नहीं,कभी कभी ऐसा हो जाता है।
वायरल हुआ वीडियो
विराट और राहुल द्रविड़ का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसपर क्रिकेट प्रेमी बेहद सकारात्मक प्रक्रिया दे रहे हैं।
