क्रिकेट

Rahul Dravid Son: 'जैसा बाप वैसा बेटा' समित ने दिलाई राहुल द्रविड़ की याद, दमदार पारी खेल टीम को दिलाई जीत

Rahul Dravid son plays match winning knock: भारतीय क्रिकेट टीम को कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने अपने पिता का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार पारी खेली है। इसका वीडियो भी सामने आया है और इसके हर तरफ चर्चाएं हो रही है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

Image

राहुल द्रविड़ का बेटा (फोटो- ICC/Screengrab)

Rahul Dravid son plays match winning knock: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कूच बिहार ट्रॉफी मैच में कर्नाटक के लिए 98 रन की शानदार पारी खेली। समित ने अपनी 98 रनों की शानदार पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया, जिससे कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया। द्रविड़ के बेटे को एक वीडियो में कुछ बेहद आकर्षक शॉट खेलते देखा जा सकता है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया है।

कूच बिहार ट्रॉफी खेल में पहले बल्लेबाजी करने के बाद जम्मू-कश्मीर 170 रन का मामूली स्कोर बनाने में सफल रहा। समित ने कर्नाटक की पारी में नंबर 5 पर बल्लेबाजी की और कार्तिकेय केपी के साथ चौथे विकेट के लिए 233 रन जोड़े। कार्तिकेय ने 175 गेंदों पर 163 रन बनाए।

समित और कार्तिकेय ने किया कमाल

समित और कार्तिकेय की बेहतरीन पारियों की बदौलत कर्नाटक ने अपनी पहली पारी 100 ओवर में 5 विकेट पर 480 रन बनाकर घोषित की। जेएंडके कर्नाटक को फिर से बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर करने में विफल रहा और पारी के अंतर से खेल हार गया।

द्रविड़ भी अपने बेटे को किया था सपोर्ट

इससे पहले, द्रविड़ और उनकी पत्नी विजेता को उनके बेटे समित के कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ मैसूर के एसडीएनआरडब्ल्यू ग्राउंड में मैच में देखा गया था। द्रविड़ उस समय राष्ट्रीय ड्यूटी से छुट्टी पर थे और उन्होंने मौके का फायदा उठाकर अपने बेटे को खेलते हुए देखा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article