क्रिकेट

ICC Awards: रचिन रवींद्र ने जीता आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 24, 2024, 04:47 PM IST

न्यूजीलैंड के 24 वर्षीय रचिन रवींद्र को आईसीसी ने साल 2023 का इमर्जिंग प्लेयर घोषित किया है। उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में गेराल्ड कोएत्जी,दिलशान मधुशंका और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा।

Image

रचिन रवींद्र (साभार ICC)

दुबई: भारतीय मूल के युवा कीवी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को आईसीसी ने साल 2023 का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। रचिन ने इस पुरस्कार की दौड़ में दक्षिण अफ्रीका के युवा पेसर गेराल्ड कोएत्जी, श्रीलंका के तेज गेंदबाद दिलशान मधुशंका और भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा।

विश्व कप 2023 में रचिन ने मचाया धमाल

रचिन रवींद्र ने विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया और 578 रन बनाकर सबसे सफल कीवी बल्लेबाज रहे। पहली बार विश्व कप में खेलते हुए रवींद्र ने 10 मैच की 10 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 64.22 के औसत और 106.44 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 123 रन था।

ऐसा रहा साल 2023 में रवींद्र का प्रदर्शन

रचिन ने साल 2023 में 25 मैच की 21 पारियों में 41 के औसत से 820 रन बनाए। उन्होंने तीन शतक और 3 अर्धशतक इस दौरान जड़े। वहीं 12 टी20 की 10 पारियों में 91 रन 18.20 के औसत से बनाए। सुनील गावस्कर ने तो उन्हें विश्व कप के दौरान आने वाले दशक का सुपर स्टार बता दिया था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article