क्रिकेट

KK vs QG T20 Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच रोमांचक मुकाबला

When and Where to Karachi Kings vs Quetta Gladiators Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 16वें मुकाबले में कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि यह रोमांचक मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा।

Image

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच रोमांचक मुकाबला आज।

Photo : Times Now Digital

KK vs QG Match Live Streaming Online, pakistan super league 2024: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के 16वें मुकाबले में कराची किंग्स (Karachi Kings) का सामना क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहने वाला है, क्योंकि आज के मुकाबले में पॉइंट टेबल में नंबर-2 का सामना नंबर-5 से होने वाला है। वहीं, दोनों टीमों के पिछले मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों को अपने-अपने मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। क्वेटा ग्लैडिएटर्स को मौजूदा सीजन में 4 मैचों में से 3 में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कराची किंग्स की टीम को कुल 4 मैचों में से 2 में जीत मिली है और इतने ही मुकाबले में हार का सामना भी करना पड़ा है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि कराची किंग्स 4 अंक के साथ टेबल में पांचवें नंबर पर हैं।

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Karachi Kings vs Quetta Gladiators Date)

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला 29 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Karachi Kings vs Quetta Gladiators Time)

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच का रोमांचक मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Karachi Kings vs Quetta Gladiators Venue)

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला करची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Karachi Kings vs Quetta Gladiators Live Telecast)

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के रोमांचक मुकाबले का प्रसारण भारत में नहीं होगा।

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Karachi Kings vs Quetta Gladiators Live Streaming)

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के रोमांचक मुकाबले को भारत में फैन कोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article