क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर को मिली सजा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के ऑलराउंडर कार्बिन बॉश पर आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। जानिए उन्हें मिली क्या सजा?

Image

कार्बिन बॉश (फोटो क्रेडिट AP)

डार्विन: दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में ICC आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना गया है और उन्हें इसके सजा का ऐलान बुधवार को आईसीसी ने किया है। बॉश के खाते में एक डिमैरिट प्वाइंट जोड़ा गया है। बॉश ने मैच के बाद अपनी गलती स्वीकार कर ली और आईसीसी के मैच ऑफीशियल्स द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया। ऐसे में मामले की आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत हुई कार्रवाई

बॉश के खिलाफ आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इसके अंतर्गत किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर खिलाड़ी द्वारा अपमानजनक भाषा, कार्य या इशारे का उपयोग करना जो बल्लेबाज को उकसा सकता है पर कार्रवाई की जाती है। ऐसा ही बॉश ने पारी के 17वें ओवर में किया था। बॉश ने बेन ड्वारशुइस को आउट करने के बाद उन्हें डगआउट की ओर जाने का इशारा किया। यह ऐसा सेंड ऑफ था जो बल्लेबाज को प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकता था।

दक्षिण अफ्रीका ने 53 रन से जीता मैच

दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज दांव पर थी। पहले मैच में हार के बाद उसके लिए ये मुकाबला करो या मरो का था। ऐसे में मैच की पहली पारी में डेवाल्ड ब्रेविस ने 56 गेंद में 125 रन की नाबाद आतिशी पारी खेलकर टीम की जीत की पटकथा पहले ही लिख दी थी। उनकी पारी के बल पर दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 165 रन पर ढेर हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने 53 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच शनिवार 16 अगस्त को केयर्न्स में खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज 19 अगस्त से खेली जाएगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article