देश

Save Democracy Remove Anarchy March: 'जब लाल चौक पर पाकिस्तानी झंडे लहराते थे तब...’, नितिन नवीन का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

Save Democracy Remove Anarchy March: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के चांदनी चौक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की अगुवाई की। उन्होंने कांग्रेस पर SIR और मतदाता सूची को लेकर निशाना साधा। नितिन नवीन ने कहा कि योग्य नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे और घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे।

Image

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना। BJP X handle

Save Democracy Remove Anarchy March: बीजेपी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के विरोध के जवाब में अपना अभियान तेज कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की लीडरशिप में आज (28 अक्टूबर) दिल्ली के चांदनी चौक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज लोग तिरंगा लेकर निकल रहे हैं, कनॉट प्लेस पर तिरंगा फहराने की बात कर रहे हैं, लेकिन हमें याद होना चाहिए कि कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराने की बारी आई थी, तो हमारे कार्यकर्ताओं ने संघर्ष और बलिदान देकर तिरंगा लहराया था।

नितिन नवीन ने आगे कहा," 2011 में जब भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली थी, उस समय लाल चौक पर पाकिस्तान के झंडे लहराते थे, तब दिल्ली में बैठी सरकारें मौन रहती थीं। लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने में तिरंगा लहरा रहा है।"

देश में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती: नितिन नवीन

उन्होंने कहा,"इस देश में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। हम विकास के लिए आगे बढ़ रहे हैं, हम देश की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में वे फिर इसी लाल किले की प्राचीर पर दिखेंगे।"

नितिन नवीन ने आगे कहा,"8 नवंबर को दिवाली है। हमारे सभी बिजनेसमैन भाई नया लेजर तैयार करें, क्योंकि बिजनेसमैन मानते हैं कि अकाउंट जितना साफ होगा, हमारी क्रेडिट उतनी ही मजबूत होगी। अगर हमें अपनी क्रेडिट मजबूत करनी है, तो हमें लेजर को सही रखना होगा। उसी तरह, डेमोक्रेसी का लेजर वोटर लिस्ट है, और जब वोटर लिस्ट को साफ और शुद्ध करने का काम होता है, तो कांग्रेस को बेचैनी होने लगती है। लेकिन डेमोक्रेसी का यह लेजर पूरी तरह से शुद्ध होगा। योग्य नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएँगे, और घुसपैठियों के नाम हटाए जाएंगे।"

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राज्य BJP प्रेसिडेंट हर्ष मल्होत्रा, एमपी और पार्टी के दूसरे सीनियर नेताओं के भी इस मार्च में शामिल हुईं हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article