क्रिकेट

प्रसिद्ध कृष्णा का गेंदबाजों को साफ संदेश- IPL में गलती की गुंजाइश बेहद कम

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजों को साफ मैसेज दिया है। उनका कहना है कि विविधता नहीं होगी तो सर्वाइवल मुश्किल है। प्रसिद्ध का मानना है कि औसत स्कोर नीचे लाने के लिए गेंदबाजों को लगातार मेहनत करनी होगी।

Image

प्रसिद्ध कृष्णा (IPL/BCCI)

IPL 2026 में बल्लेबाजों का राज चल रहा है। 200+ स्कोर आम बात हो गई है। ऐसे में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजों को साफ मैसेज दिया है। उनका कहना है कि, 'विविधता नहीं होगी तो सर्वाइवल मुश्किल है।' प्रसिद्धप्रसिद्ध ने PTI से कहा, 'ये हाई लेवल टूर्नामेंट है। यहां गलती की गुंजाइश बहुत कम है। गेंदबाज को पिच, मैदान और बल्लेबाज के हिसाब से तैयारी करनी पड़ती है। सही गेंद डालो, बल्लेबाज की मंशा पढ़ो और प्लान पर 100% टिके रहो।' उनका मानना है कि औसत स्कोर नीचे लाने के लिए गेंदबाजों को लगातार मेहनत करनी होगी। विविधता होना बहुत जरूरी है। एक ही टाइप की बॉलिंग से काम नहीं चलेगा।

धीमे बाउंसर से मिला फायदा

प्रसिद्ध ने इस सीजन धीमे बाउंसर का जबरदस्त इस्तेमाल किया है। इसकी कहानी भी दिलचस्प है। वो कहते हैं कि सब आत्मविश्वास का खेल है। "टीम का सपोर्ट हो और खुद पर भरोसा हो तो चीजें क्लिक करती हैं। लेकिन इसके पीछे घंटों की मेहनत है।" प्रसिद्ध के मुताबिक हर गेंदबाज की ताकत अलग होती है। "टेस्ट वाली हार्ड लेंथ कारगर है, पर यॉर्कर और धीमे बाउंसर के भी तरीके होते हैं। मलिंगा और बुमराह ने किया है। देखना ये है कि आपकी स्ट्रेंथ क्या है और हालात क्या मांगते हैं।"

T20 में नहीं चलता फिक्स प्लान

कर्नाटक के इस 30 साल के पेसर का मानना है कि T20 में फिक्स प्लान नहीं चलता। "24 गेंद में अगर छक्के पड़ रहे हैं तो सोचना पड़ेगा- धीमी गेंद, बाउंसर या यॉर्कर? हालात के हिसाब से बदलो। तेज गेंदबाजी एक्स्ट्रा फायदा देती है, पर प्लानिंग जरूरी है।" प्रसिद्ध मानते हैं कि महंगे स्पेल से घबराना नहीं चाहिए। T20 की खूबसूरती यही है। हो सकता है 23 गेंद में 65 रन दे दिए, पर आखिरी गेंद पर 3 रन बचाने हों। एक शानदार गेंद मैच जिता सकती है। हर गेंद नई शुरुआत है। प्रसिद्ध ने सफलता का क्रेडिट आशीष नेहरा को दिया। हमारी प्रैक्टिस उद्देश्यपूर्ण होती है। जो मैच में करना है, वही नेट्स में करते हैं। रबाडा, सिराज, होल्डर, राशिद जैसे दिग्गजों के साथ वक्त बिताने से भी फायदा मिला। टीम रूम, खाने की टेबल, बस में - हर जगह बात होती है। महान खिलाड़ियों से सीखने को मिलता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article