क्रिकेट

टीम इंडिया के साथ पीएम मोदी ने गाया राष्ट्रगान, दर्शकों ने भी दिया साथ [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 03:48 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में शुरू हुए सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से पहले दोनों देशों के बीच दोस्ती के 75 साल के सेलिब्रेशन के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। पीएम मोदी टीम इंडिया के साथ बीच मैदान में खड़े होकर राष्ट्रगान गाते नजर आए और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी उनका साथ दिया।

Image

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रगान गाते दोनों देश के पीएम

Photo : AP

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुआ चौथा टेस्ट मैच कई वजहों से यादगार बन गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट के दौरान बनाया गया। क्रिकेट डिप्लोमेसी का नया अध्याय अहमदाबाद में शुरू हुआ जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंटोनी अल्बनीज और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ने शिरकत की।

75 साल की दोस्ती का मना जश्न

दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एंटोनी अल्बनीज एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर दोस्ती का दंभ भरते नजर आए। इस दौरान आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बीसीसीआई ने दोनों प्रधानमंत्रियों को सम्मानित किया। साथ ही भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को स्पेशल टेस्ट कैप दी गई।

पीएम, कप्तान और दर्शकों ने एक साथ गाया राष्ट्रगान

पीएम नरेंद्र मोदी और एंटोनी अल्बनीज ने दोनों टीमों के सदस्यों से मुलाकात की इसके बाद मैच से पहले हुए राष्ट्रगान के दौरान में अपनी अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ खड़े नजर आए। इस दौरान भारतीय राष्ट्रगान के दौरान पीएम मोदी और भारतीय टीम के सदस्यों के साथ राष्ट्रगान गा रहे थे और स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक उनका साथ दे रहे थे। ये नजारा अपने आप में बेहद अद्भुत था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article