क्रिकेट

Champions Trophy 2025 को लेकर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अब नया राग अलापा

PCB Chief Statement On Champions Trophy Controversy: पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टीम इंडिया के पाकिस्तान टूर करने से इनकार करने का हवाला देते हुए कहा कि भविष्य में टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के भारत जाने की संभा वना नहीं होगी। चैंपियंस ट्रॉफी का भविष्य अधर में लटका है क्योंकि बीसीसीआई ने आईसीसी को टीम पाकिस्तान भेजने में असमर्थता जताई है और वैश्विक संस्था ने अंतिम निर्णय लेने के लिए शुक्रवार को अपने कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों की वर्चुअल बैठक बुलाई है।

Image

मोहसिन नकवी (Instagram/PCB)

KEY HIGHLIGHTS
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख का नया बयान आया
  • मोहसिन नकवी ने कहा अब हम भी भारत में नहीं खेलेंगे

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान यात्रा करने से इनकार करने का हवाला देते हुए कहा कि भविष्य में टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के भारत जाने की संभा वना नहीं होगी। चैंपियंस ट्रॉफी का भविष्य अधर में लटका है क्योंकि बीसीसीआई ने आईसीसी को टीम पाकिस्तान भेजने में असमर्थता जताई है और वैश्विक संस्था ने अंतिम निर्णय लेने के लिए शुक्रवार को अपने कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों की वर्चुअल बैठक बुलाई है।

नकवी ने गद्दाफी स्टेडियम में कल रात निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद कहा, "यह संभव ही नहीं है कि पाकिस्तान भारत में जाकर सभी टूर्नामेंट खेलता रहे और भारतीय अधिकारी अपनी टीम पाकिस्तान में खेलने के लिए भेजने को तैयार नहीं हों। हम ऐसी विषम स्थिति नहीं होने दे सकते।"

नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘हाइब्रिड’ मॉडल के बारे में पूछे जाने पर हालांकि नरम रवैया अपनाया। उन्होंने इससे पहले उन्होंने कहा था कि पीसीबी इस तरह के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "मैं केवल इतना आश्वासन दे सकता हूं कि बैठक में जो भी होगा, हम अच्छी खबर और निर्णय लेकर आएंगे, जिसे हमारे लोग स्वीकार करेंगे।"

नकवी ने उम्मीद जताई कि पांच दिसंबर को आईसीसी के चेयरमैन का पद संभालने वाले जय शाह विश्व क्रिकेट और सभी सदस्य बोर्डों के हित में निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, "जय शाह दिसंबर में कार्यभार संभालेंगे और मुझे यकीन है कि जब वह बीसीसीआई से आईसीसी में जाएंगे तो वह आईसीसी के लाभ के बारे में सोचेंगे और उन्हें यही करना चाहिए। जब भी कोई ऐसी भूमिका निभाता है तो उसे केवल उस संगठन के हितों के बारे में सोचना चाहिए।"

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article