क्रिकेट

Pakistan Squad for West Indies Tour: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, शाहीन की वापसी, बाबर-रिजवान हुए बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन-तीन मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। शाहीन शाह अफदीरी की टीम में वापसी हुई है लेकिन बाबर और रिजवान को एक बार फिर टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC Official Web)

लाहौर: बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। पीसीबी ने दोनों सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी है। टी20 टीम से एक बार फिर पूर्व कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बाहर रखा गया है। वहीं, शाहीन अफरीदी की टी20 टीम में वापसी हुई है। अफरीदी के साथ ही हारिस रऊफ और हसन अली भी टी20 टीम में लौट आए हैं। इन तीनों की वापसी से पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी मजबूत होगी।

टी20 टीम में नहीं मिली बाबर-रिजवान को जगह

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम से बाहर रखना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पीसीबी छोटे फॉर्मेट में इन दोनों खिलाड़ियों के बगैर आगे बढ़ने का निर्णय ले चुकी है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजावन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच 14 दिसंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। सलमान अली आगा टी20 में कप्तान हैं तो वनडे में उपकप्तानहैं। वनडे में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी बरकरार है। फखर ज़मां को वनडे और टी20 दोनों ही टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा और दाएं हाथ के गेंदबाज अहमद दानियाल को छोटे फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है।

ऐसा है टी20 और वनडे सीरीज का कार्यक्रम

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज एक से चार अगस्त के बीच फ्लोरिडा में खेली जानी है। वहीं, दोनों देशों के बीच 8 से 12 अगस्त तक वनडे सीरीज का आयोजम त्रिनिदाद एंड टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

टी20 सीरीज का कार्यक्रममैच तारीखवेन्यू
पहला टी2031 जुलाई, 2025लॉडरहिल फ्लोरिडा(अमेरिका)
दूसरा टी202 अगस्त, 2025लॉडरहिल फ्लोरिडा(अमेरिका)
तीसरा टी203 अगस्त, 2025लॉडरहिल फ्लोरिडा(अमेरिका)
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे8 अगस्त, 2025त्रिनिदाद एंड टोबैगो
दूसरा वनडे10 अगस्त, 2025त्रिनिदाद एंड टोबैगो
तीसरा वनडे 12 अगस्त, 2025त्रिनिदाद एंड टोबैगो

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ पाकिस्तान की टी20 टीम:

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेट कीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान की वनडे टीम:

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article