PBKS vs MI Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। फाइनल में पहुंचने और खिताबी दौड़ में बने रहने के लिए ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का है। आईपीएल 2025 के लीग दौर के बाद अंक तालिका में टॉप पर रही श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब को पहले क्वालीफायर में आरसीबी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स की टीम गुजरात टाइटन्स को एलिमिनेटर मुकाबले में मात देकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंची है। जीत की लय मुंबई के साथ है वहीं पंजाब हार के बाद इस मुकाबले में पहुंची है। दोनों टीमों के बीच फाइनल में एंट्री के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। जानिए मैच में किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?
कैसी रही है पंजाब और मुंबई के बीच भिड़ंत (PBKS vs MI Head to Head)
दोनों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें जाए तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 बार जीत दर्ज की है वहीं पंजाब किंग्स केवल 15 मैच जीत पाई है।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स मैच के टॉस का समय (PBKS vs MI Toss Time)
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आज खेले जाने वाले दूसरे क्वालीफायर का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स टॉस की जगह (PBKS vs MI Toss Venue)
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज का टॉस किसने जीता (PBKS vs MI Toss Win Today)
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस और किया पहले गेंदबाजी का फैसला।
गुजरात टाइटन्सऔर मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रीस टॉप्ले।
