PBKS vs GT Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे दिन यानी मंगलवार पिछले बार की फाइनलिस्ट टीम पंजाब किंग्स अपने आईपीएल 2026 सफर का आगाज करेगी। इस टीम के सामने होगी शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस जो 2022 में चैंपियन बन चुकी है। यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड न्यू चंड़ीगढ़ मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के पास है, जबकि गुजरात का नेतृत्व शुभमन गिल करेंगे। दोनों टीमों के सामने पहली चुनौती परफेक्ट प्लेइंग इलेवन उतारने को लेकर होगी।
कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा ऑनपेपर भारी नजर आ रहा है। पिछले सीजन टीम फाइनल तक पहुंची थी, इसलिए ज्यादा बदलाव की गुंजाइश कम ही लगती है। सलामी जोड़ी की बात करें तो प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह पारी का आगाज करेंगे। मिडिल ऑर्डर में इस टीम के पास कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे खिलाड़ी हैं।
कैसी है पंजाब किंग्स की गेंदबाजी?
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी संतुलित नजर आ रही है। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के रुप में इस टीम के पास तगड़ी गेंदबाजी जोड़ी है। इसके अलावा विजय कुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट जैसे विकल्प भी इस टीम के पास है।
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की बात करें तो पिछले सीजन की तरह इस बार भी पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन करेंगे। मिडिल ऑर्डर में इस टीम के पास जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी हैं जो एक ओवर में मैच का रुख बदल सकते हैं।
गेंदबाजी में पिछले सीजन इस टीम ने कगिसो रबाडा को मिस किया था। लेकिन इस बार वह शुरू से उपलब्ध हैं और उन्हीं के नेतृत्व में गुजरात की टीम गेंदबाजी करेगी। रबाडा के अलावा इस टीम के पास पिछले सीजन का पर्पल कैप होल्डर प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाज हैं। स्पिन के तौर पर इस टीम के पास करामती खान यानी राशिद खान हैं।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (Aaj ke Match Ki Playing XI)
आज के मैच में गुजरात की प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI Today Match)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर, अनुज रावत, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा।
आज के मैच में पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing XI Today Match)
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यान्सेन, कूपर कॉनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह ओमरजई।
