क्रिकेट

PBKS IPL Team 2023 Players List: विदेशी खिलाड़ी के लिए पंजाबी टीम की सबसे बड़ी बोली, नीलामी में खरीदे ये खिलाड़ी

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 24, 2022, 02:37 AM IST

PBKS IPL Team 2023 Players List, Punjab Kings Team Players List, Squad 2023: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए अपनी टीम में इन खिलाड़ियों को जोड़ा है। जानिए अब कैसी दिखती है पंजाब किंग्स की टीम?

Image

पंजाब किंग्स( साभार PBKS)

PBKS IPL Team 2023 Players List, Punjab Kings Team Players List, Squad 2023: पंजाब किंग्स की टीम एक बार फिर पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती नए सिरे से टीम तैयार करने की है। पंजाब के पास नीलामी के लिए पर्से में 32.2 करोड़ रुपये की मोटी राशि है। जिससे उसे 3 विदेशी सहित कुल 9 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी है। आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल की कप्तानी में पंजाब किंग्‍स का प्रदर्शन बेहद लचर रहा था।

ऐसे में मैनेजमेंट ने उनके सहित कुल 9 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसमें 2 विदेशी और 7 भारतीय खिलाड़ी शामिल थे। ऐसे में पंजाब के सामने अपनी टीम में सबसे बेहतरीन भारतीय खिलाड़ियों को शामिल करके संतुलन हासिल करने की है। आईए जानते हैं पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट ने किन खिलाड़ियो पर लगाया है दांव और अब कैसी दिखती है पंजाब किंग्स की टीम?

PBKS IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी से पंजाब किंग्स के खिलाड़ी)

खिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकितने में खरीदा
सैम कुर्रनइंग्लैंडबल्लेबाज18.50 करोड़ रुपये
हरप्रीत भाटियाभारतबल्लेबाज40 लाख रुपये
विध्वथ कावेरप्पाभारत (कर्नाटक)तेज गेंदबाज20 लाख रुपये
शिवम सिंहभारत (बिहार)दाएं हाथ के बल्लेबाज20 लाख रुपये
मोहित राठीभारतऑलराउंडर20 लाख रुपये

नए खिलाड़ियों सहित पंजाब किंग्स की पूरी टीम:

शिखर धवन (कप्तान), सैम कुर्रन, जॉनी बेयर्स्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंग्स्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस*, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, शाहरुख खान, हरप्रीत भाटिया, विध्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह और मोहित राठी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article