क्रिकेट

श्रीलंका दौरे से हट सकते हैं कंगारू कप्तान पैट कमिंस, जानिए क्या है वजह

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि वो भारत के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के बाद श्रीलंका दौरे पर दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम के साथ नहीं जाएंगे। जानिए क्या है वजह?

Image

पैट कमिंस

Photo : AP

सिडनी: आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिया कि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस महीने के आखिर में श्रीलंका दौरे से बाहर रह सकते हैं । ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में 29 जनवरी और छह फरवरी से दो टेस्ट खेलने हैं । उसी समय कमिंस की पत्नी बेकी बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कमिंस ने शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे गुलाबी टेस्ट से पूर्व ‘द डेली टेलिग्राफ’ से कहा ,'अभी दिन पता नहीं है लेकिन यह तय है (मैं श्रीलंका दौरे से बाहर रह सकता हूं)।

कमिंस की गैर मौजूदगी में स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड आस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे। कमिंस ने कहा कि पिछले साल मां के निधन के बाद जीवन में प्राथमिकतायें तय करने के उनके मानदंड बदले हैं। वह भारत दौरा बीच में छोड़कर अपनी मां के पास लौट आये थे जब उनका निधन हुआ। कमिंस ने कहा,'इससे आपको उस पर फोकस करने में मदद मिलती है जो महत्वपूर्ण है। परिवार,परिवार के साथ समय। पहले मैं जिस तरह से खेलने और विदेश दौरे के बारे में सोचता था, उस घटना से उसमें बदलाव आ गया है।'

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा ,'जब आप खेल रहे होते हैं तो बस अच्छा खेलना चाहते हैं। दबाव होना लाजमी है लेकिन आप अपने माता पिता की बात नहीं भूलते कि जाओ और खेल का मजा लो। अपनी ओर से पूरी कोशिश करो लेकिन आनंद आना जरूरी है। मैं जब भी खेलने उतरता हूं तो यह बात याद रखता हूं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article