Pat Cummins on World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग लिया। इसमें उन्होंने टीम की तैयारियों का जिक्र किया और साथ ही उन भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम लिया जिनसे टीम को सतर्क रहने की जरूरत है।
पैट कमिंस ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम के प्रदर्शन की सराहना की साथ ही अहमदाबाद की पिच का भी जिक्र किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के मुताबिक पिच हाई स्कोरिंग लग रही है और इसमें बल्लेबाजी करने में मजा आएगा। उन्होंने कहा कि- भीड़ एकतरफ़ा होने वाली है और आप जानते हैं कि जो भी होगा ठीक है। हम बस बिना पछतावे के जाना चाहते हैं। पहले कुछ ओवरों में यह स्विंग करता है और उसके बाद इसमें ज्यादा कुछ नहीं होता। हम शुरुआत में ही अधिक मौके बनाना चाहते हैं। हमें हर जीत के लिए लड़ना पड़ा। कोई भी आसान जीत नहीं रही है और इन सभी ने हमें अपना आत्मविश्वास वापस पाने में मदद की है।'
शमी की गेंदबाजी के मुरीद हुए कमिंस
प्रेस कांफ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस मोहम्मद शमी की गेंदबाजी से काफी इंप्रेस नजर आए उनकी बातों से ये साफ लग रहा था कि वे अपनी टीम को भारतीय गेंदबाज से सतर्क रहने को कह रहे हों। उन्होंने शमी की तारीफ करते हुए कहा कि ' भारतीय टीम काफी मजबूत है। मोहम्मद शमी को पहले मौके नहीं मिल रहे थे लेकिन जब से वे खेल रहे हैं वे अपनी क्लास दिखा रहे हैं। '
कोई खास योजना नहीं है- कमिंस
पैट कमिंस से जब टीम की तैयारियों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने शानदार क्रिकेट खेला है और इसे जारी रखेंगे। भारत मजबूत टीम है लेकिन हमनें कुछ खास योजना नहीं बनाई है बस अपना बेस्ट देना चाहेंगे। अपने देश को एक और विश्व कप जीताना मेरे लिए सोभाग्य होगा।'
