Pat Cummins Mother passed away: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए एक दुखद भरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम की कप्तान पैट कमिंस की मां मारिया का निधन हो गया है। वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं थीं और पिछले कुछ दिनों से पैलेएटिव केयर में थीं। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस दिल्ली टेस्ट के फौरन बाद स्वदेश लौट गए थे।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने दी जानकारी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने ट्वीटर के माध्यम से इस दुखद खबर को फैंस के साथ साझा किया है। पोस्ट में लिखा है मारिया कमिंस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम पैट, कमिंस परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम आज सम्मान के निशान के रूप में काली पट्टी के साथ मैदान में उतरेगी।
बीसीसीआई ने भी दी श्रद्धांजलि
बीसीसीआई ने भी इस दुख की घड़ी में टीम इंडिया की तरफ से पैट कमिंस के मां के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। पोस्ट में लिखा है कि इस दुख भरी घड़ी में हमारी प्रार्थना उनके और उनके परिवार के साथ है।
दिल्ली टेस्ट के बाद पैट कमिंस अपनी मां के साथ समय बिताने के लिए स्वदेश लौट आए थे। हालांकि, उनके चौथे टेस्ट से पहले भारत लौटने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी मां के बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते उन्होंने वहीं रुकने का निर्णय लिया और आज उनकी मां का निधन हो गया। अब पैट कमिंस के वनडे सीरीज में भी खेलने पर संदेह की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है, जो अपनी कप्तानी में इंदौर टेस्ट जीता चुके हैं।
