क्रिकेट

AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर के रिप्लेसमेंट पर कप्तान पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बताई टीम की रणनीति

Pat Cummins on David Warner replacement: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अनुभवी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के रिप्लेसमेंट को लेकर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है और बड़ा बयान दिया है।

Image

पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर (फोटो- ICC)

Pat Cummins on David Warner replacement: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का इस फॉर्मेंट में आखिरी होने वाला है। वॉर्नर लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कौन रिप्लेस करेगा इसे लेकर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच अब कप्तान पैट कमिंस ने भी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

वार्नर की जगह लेने के लिए एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की बात हाल ही में सामने आई थी। इसमें कैमरून बैनक्रॉफ्ट का नाम आगे चल रहा था। डेविड वॉर्नर ने हालांकि मार्कस हैरिस का नाम लिया था। लेकिन कप्तान पैट कमिंस की कुछ ओर ही सोच है। उनके मुताबिक वॉर्नर का रिप्लेसमेंट जरूरी नहीं की केवल एक ओपनर बल्लेबाज ही हो।

उस्मान ख्वाजा ने भी अचानक बनाई थी जगह

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी बाद को आगे बढ़ाते हुए उस्मान ख्वाजा का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे उस्मान ख्वाजा जो कि एक नॉन-ओपनर थे उन्होंने जो जगह खाली थी उस स्थान पर खुद को ढालकर अपनी पोजिशन पक्की कर ली। उनके मुताबिक ये कोई परमानेंट नियम नहीं है कि ओपनिंग बल्लेबाज की जगह वैसा ही खिलाड़ी आएगा।

कमिंस ने एपी से कहा कि ' उस्मान ख्वाजा तब तक एक विशेक्षज्ञ सलामी बल्लेबाज नहीं थे जब तक वे टीम के लिए ओपनिंग नहीं करने उतरे। उन्होंने इसमें अपनी जगह बना ली और शानदार खेले। आदर्श रुप से आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति है जिसके पास ओपनिंग का अनुभव है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये कोई व्यापक नियम है।'

क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

जबकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले ही श्रृंखला जीत चुका है, पाकिस्तान पहले दो मुकाबलों में बाहर होने के बाद, कुछ गौरव बचाने के उद्देश्य से एससीजी में श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में उतरेगा। मंगलवार को, मेजबान टीम के कप्तान ने पुष्टि की कि वे पिछले दो मैचों की तरह ही अंतिम एकादश के साथ उतरेंगे, जो डेविड वार्नर का विदाई टेस्ट होगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article