क्रिकेट

IND vs AUS: 'अबकी बार मुकाबला..'बॉर्डर गावस्कर सीरीज को लेकर पैट कमिंस ने की बड़ी भविष्यवाणी

Pat Cummins on Border Gavaskar Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज को लेकर लगातार बयान जारी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कप्तान पैट कमिंस स्टीव स्मिथ और ग्लेन मेक्सवेल ने भारत के खिलाफ खेलने को लेकर खुलकर चर्चा की है।

Image

बॉर्डर- गावस्कर सीरीज (फोटो- X)

Pat Cummins on Border Gavaskar Series: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को विश्वास है कि भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की श्रृंखला में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करके अपने इस कड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ पिछले कुछ समय से लगातार मिली हार की भरपाई करने में सफल रहेगी।

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मुकाबला बराबरी का होगा।भारत ने 2016-17 से लेकर 2022 23 तक ऑस्ट्रेलिया से लगातार चार श्रृंखला जीती हैं। इनमें से दो अवसरों पर उसने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया।कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पिछले साल लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत पर अपनी जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा।

भारत के खिलाफ जितना कमिंस का लक्ष्य

कमिंस ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो श्रृंखला में हम सफल नहीं रहे। हमें (भारत के खिलाफ) श्रृंखला जीते हुए काफी समय हो गया है। अब इसमें सुधार करने का समय आ गया है।हम भारत के खिलाफ लगातार खेलते रहे हैं और उन्होंने हमें हराया भी है लेकिन हमने भी उनके खिलाफ कई जीत दर्ज की हैं जिनसे हम प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे। इनमें हाल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है जिसमें हम सफल रहे थे। मैं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर काफी उत्साहित हूं।’’

स्मिथ ने की भारत की तारीफ

सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कप्तान से सहमति जताई और कहा कि भारत की टीम काफी संतुलित है और ऑस्ट्रेलिया की उनके खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी।उन्होंने कहा,‘‘यह शानदार श्रृंखला होगी। भारत बेहतरीन क्रिकेट खेल रहा है। हम पिछले दो बार में भारत को नहीं हरा पाए। उनकी टीम शानदार है जिसके सभी विभागों में अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमारे खिलाफ अपने देश में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए आगामी श्रृंखला काफी रोचक होने वाली है।'

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा होता है रोमांचक मैच-मेक्सवेल

ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किसी भी प्रारूप में मुकाबला रोमांचक होता है।उन्होंने कहा -'पिछले कुछ वर्षों में दोनों टीमों ने रैंकिंग में स्थानों की काफी अदला-बदली की है। चाहे कोई भी प्रारूप हो, आप इन दोनों टीमों को विश्व रैंकिंग में किसी न किसी स्तर पर हमेशा नंबर एक पर देखेंगे। जब भी यह दोनों टीमें खेलती हैं तो मैच जरूर देखना चाहिए।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article