क्रिकेट

Pakistan World Cup 2023 Semi-Final Scenario: द.अफ्रीका से मिली हार, अब कैसे पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचेगा, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 27, 2023, 10:45 PM IST

Pakistan World Cup 2023 Semi-Finals Scenario, SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच चेन्नई में आज विश्व कप 2023 का मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए करो या मरो का मैच था। सेमीफाइनल में जाने के लिए उन्हें ये मैच जीतना ही था। लेकिन रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से मात दे दी। इसके साथ ही अब पाकिस्तान लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है, जानिए क्या थोड़ी बहुत उम्मीदें उनकी बची हैं।

Image

पाकिस्तान की राह हुई बेहद कठिन (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड कप 2023 - पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला
  • दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट से हराया, पाक लगभग बाहर

Pakistan World Cup 2023 Semi-Final Scenario Explained: आज विश्व कप 2023 में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला हुआ। एक तरफ थी दक्षिण अफ्रीकी टीम जो अंक तालिका में मजबूत नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज थी। वहीं दूसरी तरह थी पाकिस्तान क्रिकेट टीम जिसको श्रीलंका ने इंग्लैंड पर जीत के बाद छठे स्थान पर खिसका दिया था। ऐसे में आज के मुकाबले का नतीजा पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए अहम था लेकिन रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से शिकस्त दे दी। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में नंबर.1 स्थान पर पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान छठे स्थान पर है। लेकिन उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। थोड़ी बची उम्मीदें क्या कहती हैं, आइए जानते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मुकाबले से पहले 5 मैच खेले थे जिसमें उसके नाम सिर्फ 2 जीत दर्ज थी, यानी सिर्फ 4 अंक। उनका नेट रन रेट भी -0.400 था। ऐसी स्थिति में उन्हें ना सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज का मुकाबला अच्छे रन रेट से जीतना था, बल्कि बाकी के बचे तीन मुकाबले भी अच्छे अंतर से जीतने थे ताकि उनके 12 अंक हो सकें और वो भी अच्छे नेट रन रेट के साथ ताकि वे नंबर.4 के स्थान पर मजबूती से बैठे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को चुनौती दे पाएं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, दक्षिण अफ्रीका जीत गया और पाकिस्तान के पास अब सभी मैच जीतकर भी सिर्फ 10 अंक जुटाने का मौका है जो सेमीफाइनल में जाने के लिए पर्याप्त नहीं।

अब कैसे सेमीफाइनल में जा सकता है पाकिस्तान?

इस हार के बाद, थोड़ी बहुत उम्मीदें बाकी रहेंगी और वो इस आधार पर कि वो अपने बाकी बचे तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतें, अच्छा नेट रन रेट बनाएं और साथ ही साथ श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा क्योंकि अब सभी मैच जीतने पर भी पाकिस्तान के 10 अंक ही हो पाएंगे और इन अंकों के साथ सेमीफाइनल में कोई करिश्मा ही उनको ले जा सकता है।

पाकिस्तान के अगले मुकाबले किन टीमों से हैं?

- पाकिस्तान VS बांग्लादेश: कोलकाता में 31 अक्टूबर को होगा

- पाकिस्तान VS न्यूजीलैंड: बेंगलुरू में 4 नवंबर को होगा

- पाकिस्तान VS इंग्लैंड: कोलकाता में 11 नवंबर को होगा

टॉप-3 टीमों का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय

फिलहाल की स्थिति यही नजर आ रही है कि टॉप-3 टीमें यानी दक्षिण अफ्रीका, भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह आसानी से पक्की कर लेंगी। बचेगा सिर्फ चौथा स्थान, जिसके लिए तमाम टीमें जोर लगा रही हैं। कुछ संभावनाओं से और कुछ करिश्मे की उम्मीद लगाए।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article