क्रिकेट

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान आज नहीं करेगा अपनी टीम का ऐलान, जानिए क्या है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2024, 09:03 PM IST

Pakistan T20 World Cup Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी द्वारा तय समय सीमा में अपनी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान टाल दिया है। जानिए क्या है इसकी वजह?

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम(साभार ICC)

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन संबंधी समस्याओं के कारण अपनी विश्व कप टीम की घोषणा को मई के अंत तक टाल दिया है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान 23 या 24 मई को अपनी टी20 विश्व कप टीम की घोषणा करेगा जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा प्रतिस्पर्धी टीमों के लिए विश्व कप तकनीकी समिति से अनुमति के बिना अपनी टीम में बदलाव करने के लिए निर्धारित समय सीमा भी है।

प्रबंधन और चयनकर्ता मुहम्मद रिजवान, आजम खान, इरफान खान नियाजी और हारिस राउफ की मामूली चोटों से चिंतित हैं और आयरलैंड तथा इंग्लैंड में उनके प्रदर्शन पर नजर रखेंगे। चयनकर्ता गुरुवार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा करेंगे। टीम प्रबंधन और चयनकर्ता विश्व कप टीम की घोषणा करने से पहले चयनित खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन का आकलन करेंगे।

अब तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, नेपाल, अफगानिस्तान, ओमान, ने अपनी विश्व कप टीमों की घोषणा की है। सूत्र ने कहा,'इससे (देरी से) कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये सभी देश 24 मई तक अपनी पूरी टीम बदल सकते हैं, उसके बाद तकनीकी समिति की मंजूरी से फिटनेस या चोट के आधार पर ही बदलाव की अनुमति दी जा सकती है। यही कारण है कि पीसीबी और चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड में पहले मैच के बाद तक रुकने का फैसला किया है।'

End of Article