क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद हफीज ने उठाए इस फैसले पर सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 06:47 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान की न्यूीजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से जीत के बाद मिडिल ऑर्डर में शादाब खान और मोहम्मद नवाज को प्रमोट करने के टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Image

Image Credit: Pakistan Cricket

क्राइस्टचर्च: पाकिस्तान ने शनिवार को खेले गए त्रिकोणीय टी20 सीरीज के मुकाबले में पाकिस्तान ने मेजबान न्यूजीलैंड को 6 विकेट के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान की जीत के हीरो आज कप्तान बाबर आजम रहे। जीत के लिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर ने 53 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली।

बाबर आजम फिर बने मैच विनर

पारी की शुरुआत करने आए बाबर एक छोर थामे रहे और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटे। अच्छी शुरुआत के बाद जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवाकर पाकिस्तान की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। पिछले मैच के हीरो रिजवान 4 रन बनाकर और शान मसूद खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ऐसे में पाकिस्तान का स्कोर 5.2 ओवर में 37 रन पर 2 विकेट हो गया।

चौथे नंबर पर आए नवाज और पांचवें पर नवाज

ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अचानक शादाब खान को बल्लेबाजी की ले लिए चौथे नंबर पर भेज दिया। उन्होंने बाबर के साथ पारी को संभाला और स्कोर को 100 रन के करीब पहुंचा दिया। 96 के स्कोर पर शादाब 22 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। उसके बाद मोहम्मद नवाज को भी बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर भेज दिया। उन्होंने 19 गेंद में 16 रन बनाए। पाकिस्तान ने 18.2 ओवर में जीत के लिए मिले लक्ष्य को हासिल कर लिया।

शादाब और नवाज के प्रमोशन पर उठाए सवाल

टीम की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व टी20 कप्तान मोहम्मद हफीज ने ट्वीट करके शादाब और नवाज को प्रमोट करने के फैसले पर सवाल उठाए। हफीज ने कहा, नंबर चार पर शादाब खान और नंबर पांच पर मोहम्मद नवाज को प्रमोट करने से हालिया सफलता मिल सकती है लेकिन ऐसा करने से मध्यक्रम के बल्लेबाजों के ऊपर और दबाव बढ़ेगा साथ ही उनके मन में शंका बढ़ेगी की वो टीम में क्यों हैं? अगर उनपर भरोसा नहीं है तो वो टीम के साथ क्यों हैं? मध्यक्रम टीम के लिए समस्या बना रहेगा।

पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर है निशाने पर

एशिया कप से पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर क्रिकेट पंडितों और प्रशंसकों के निशाने पर है। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के ऊपर टीम जरूरत से ज्यादा निर्भर है। इन दोनों में एक भी खिलाड़ी टिक जाता है तो वो मैच निकाल देता है। लेकिन इन दोनों के जल्दी आउट होने के बाद पाकिस्तान का मिडल ऑर्डर मैच जिताने में अक्षम नजर आया है। इस स्थिति को देखकर ही हफीज ने ये सवाल उठाए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article